Khandwa: नागपंचमी पर दर्शन करके लौट रहे श्रद्धालुओं की कार पेड़ से टकराई, 3 लोगों की मौत, एक गंभीर घायल

Khandwa News: मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के हरसूद थाना क्षेत्र में बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. यहां नागपंचमी पर बड़वानी जिले में स्थित प्रसिद्ध नागलवाड़ी नागदेव मंदिर से दर्शन कर हरसूद लौट रहे चार लोगों की कार जोगीबेड़ा के पास अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई.

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए, और कार का अगला हिस्सा मुड़ कर अंग्रेजी के यू अक्षर की तरह हो गया. इस भीषण हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर घायलों में से भी दो की इलाज शुरू होने के कुछ ही देर बाद मौत हो गयी. वहीं कर सवार चौथे गम्भीर युवक का फिलहाल हरसूद के सामुदायिक अस्पताल में इलाज जारी है.

नागपंचमी पर दर्शन करके लौट रहे थे युवक
मिली जानकारी के अनुसार नागपंचमी पर नाग देवता के दर्शन कर वापस लौट रहे श्रद्धालुओं के साथ हुआ यह हादसा देर रात करीब 12 बजे आशापुर चौकी क्षेत्र के जोगीबेड़ा के पास हुआ था. हादसे के समय कार क्रमांक MP12 ZC 6478 में तीन युवा सहित एक अधेड़ मौजूद थे. वाहन की पेड़ से हुई टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुआ है.

तीन युवक की मौत, एक गंभीर घायल
इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और डायल-112 की टीम तुरंत मौके पर पहुंची, और घायलों को तत्काल हरसूद अस्पताल पहुंचाया गया. यहां डॉक्टरों ने विष्णु उर्फ भूरा, उम्र 50 वर्ष, निवासी सिंगाजी कॉलोनी, को मृत घोषित कर दिया. बता दें कि, मृतक भूरा नया हरसूद के फीलगुड चौराहे पर चाय की दुकान संचालित करते थे.

वहीं, हादसे में रितेश, रोहित और सूरज सिंह घायल हुए थे. इनमे से दो युवकों को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में बेहतर इलाज के लिए खंडवा रेफर किया गया था. हालांकि इनकी भी इलाज शुरू होने के कुछ देर बाद मौत हो गयी. फिलहाल पुलिस इस हादसे की जांच में जुटी है, और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है.

Check Also

LPG Connection Blocked: MP में 35 लाख गैस कनेक्शन ब्लॉक! e-KYC नहीं कराया तो सिलेंडर बुकिंग भी अटकेगी

LPG Connection Blocked: मध्य प्रदेश के लगभग 35 लाख डोमेस्टिक एलपीजी कनेक्शन को ब्लॉक कर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *