Breaking News

CG Crime News: मंदिर में अज्ञात चोर ने बोला धावा, चांदी की मूर्ति पर किया हाथ साफ, जांच में जुटी पुलिस

कवर्धा: CG Crime News: जिले के पंडरिया थाना अंतर्गत झिरिया खुर्द गांव में चोर ने एक मंदिर को निशाना बनाया. शनिवार सुबह जब पुजारी मंदिर का दरवाजा खोलने पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि ताला पहले से टूटा हुआ है, जिससे चोरी की आशंका हुई. अंदर जाकर देखा तो चांदी की मूर्ति गायब थी. इस घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है.

जानकारी के मुताबिक अज्ञात चोर ने शुक्रवार रात ब्रह्मदाई देवी मंदिर में धावा बोल दिया. आज सुबह मंदिर का पाठ खोलने के लिए पुजारी पहुंचे तो ताला पहले से टूटा हुआ पाया, जिससे चोरी का शक गहराया. मंदिर के अंदर चांदी की मूर्ति गायब थी. पुजारी ने ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी. सभी ने पुलिस थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामले के गंभीरता से लेते हुए मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है.

चोरी की वारदात को लेकर डीएसपी भूपत सिंह ने बताया कि झिरिया खूर्द गांव के ब्रम्हादाई मंदिर में चांदी की देवी मूर्ति चोरी होने की शिकायत मिली है. मामले में जांच किया जा रहा है, लोगों से पूछताछ किया जा रहा है.

Check Also

Raipur Garba Guidelines: गरबा पंडालों में CCTV से लेकर महिला-पुरुष गार्ड तक जरूरी, DJ की टाइमिंग भी फिक्स; नियम टूटे तो परमिशन रद्द!

Raipur Garba Guidelines: नवरात्रि आने वाली है. 11 तारीख से जगह-जगह माता विराजी जाएंगी इसके …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *