Breaking News

CG IT RAID: रायपुर-रायगढ़ में 14 घंटे तक आयकर विभाग की दबिश, स्टील कारोबारियों के ठिकानों से डिजिटल रिकॉर्ड जब्त

CG IT Raid Update: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर आयकर विभाग (IT) ने बड़ी कार्रवाई की है. 4 दिसंबर 2025 को IT की टीम ने प्रदेश के स्टील कारोबारियों के ठिकानों पर दबिश दी थी. रायपुर के सिलतरा और रायगढ़ में एक साथ शुरू हुई यह कार्रवाई 14 घंटे से ज्यादा समय तक जारी रही. इस दौरान अफसरों ने कारोबारियों के ठिकानों से डिजिटल साक्ष्य, दस्तावेज और वित्तीय रिकॉर्ड जब्त किए हैं. साथ ही IT के अफसरों ने कारोबारियों को बयान देने के लिए ऑफिस बुलाया है.

रायपुर-रायगढ़ में IT का छापा
4 दिसंबर 2025 को आयकर विभाग की टीम ने रायपुर और रायगढ़ में स्टील कारोबारियों के कई ठिकानों पर छापा मारा था. रायपुर के सिलतरा स्थित देवी स्पंज, ओम स्पंज और हिंदुस्तान क्वाइल में यह कार्रवाई की गई थी. प्लांट संचालक विकास, विपिन और अरविंद अग्रवाल के घरों पर भी कार्रवाई की गई थी. इसके अलावा रायगढ़ के प्रतीक गोयल और रायपुर के विनोद सिंगला, रवि बजाज के ठिकानों पर भी दबिश दी गई थी.

हवाला के जरिए लेनदेन की आशंका
छापामारी के दौरान टीम ने कारोबारियों के ठिकाने से जमीनों की डील, ट्रांजेक्शन रिकॉर्ड और हार्ड डिस्क जब्त की थी. इन सभी दस्तावेजों की जांच जारी है. आयकर विभाग की टीम को हवाला के जरिए लेनदेन की आशंका है. सभी कारोबारियों के बयान के लिए ऑफिस बुलाया गया है. आयकर विभाग की टीम ने यह कार्रवाई पिछले 3–5 सालों के आयकर रिटर्न में अंतर और टैक्स चोरी की शिकायतों के आधार पर की है.

100 से ज्यादा जवान थे तैनात
बता दें कि इस कार्रवाई के दौरान 100 से ज्यादा CRPF के जवान मौके पर तैनात रहे. जांच के बाद अब विभाग कारोबारियों को बयान दर्ज करने के लिए ऑफिस बुलाया गया है.

Check Also

Bastar Dussehra 2026: CM विष्णुदेव साय को मिला बस्तर दशहरे का न्योता, पारंपरिक पागा पहनाकर किया सम्मान

CM Sai Bastar Dussehra: रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय को बस्तर दशहरा में शामिल होने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *