Breaking News

सुकमा पुलिस की बड़ी सफलता, 52 गुम मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए

सुकमा। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी में सुकमा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कुल 52 मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को वापस सौंप दिया है। इन मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 8 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह मोबाइल छत्तीसगढ़ के साथ-साथ ओडिशा, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना जैसे सीमावर्ती राज्यों से ट्रेस कर बरामद किए गए हैं। मोबाइल मिलने के बाद उनके मालिकों के चेहरों पर खुशी साफ नजर आई और उन्होंने पुलिस का आभार व्यक्त किया।

इस पूरी कार्रवाई को पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण के मार्गदर्शन में अंजाम दिया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (नक्सल ऑप्स) रोहित शाह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा और उप पुलिस अधीक्षक मोनिका श्याम के निर्देशन व पर्यवेक्षण में साइबर सेल की विशेष टीम गठित की गई थी। टीम का नेतृत्व साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कश्यप ने किया।

टीम ने CEIR पोर्टल के माध्यम से मोबाइल नंबर और IMEI नंबर ट्रैक कर यह सफलता हासिल की। बरामद मोबाइलों को 5 मई 2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय सुकमा में संबंधित मालिकों को सौंपा गया। गौरतलब है कि इससे पहले 6 जनवरी 2026 को भी सुकमा पुलिस ने 112 मोबाइल (करीब 16.50 लाख रुपये कीमत) बरामद कर उनके मालिकों को लौटाए थे। इस कार्रवाई में साइबर सेल की टीम के कई अधिकारियों और कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा।

Check Also

Raipur Garba Guidelines: गरबा पंडालों में CCTV से लेकर महिला-पुरुष गार्ड तक जरूरी, DJ की टाइमिंग भी फिक्स; नियम टूटे तो परमिशन रद्द!

Raipur Garba Guidelines: नवरात्रि आने वाली है. 11 तारीख से जगह-जगह माता विराजी जाएंगी इसके …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *