Breaking News

CG News: घर से निकली दो नाबालिग अचानक हुई लापता, पुलिस ने शुरू की खोजबीन

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में दो नाबालिग अचानक लापता हो गई हैं. घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है. दोनों की उम्र 9 और 11 साल बताई जा रही है. काफी देर तक खोजबीन के बाद कुछ पता नहीं लगने पर परिजनों ने पुलिस थाने पहुंचकर अपहरण की शिकायत दी. पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है.

जानकारी के मुताबिक, मामला बिल्हा थाना क्षेत्र के वार्ड 9 का है, जहां रहने वाली दो बच्चियां अचानक लापता हो गई. 9 साल की बालिका चौथी कक्षा के बाद से स्कूल छोड़ चुकी है. गुरुवार को भाई को छोड़ने के लिए स्कूल गई हुई थी. इस दौरान उनके साथ लड़के के 11 साल की बड़ी बहन भी थी. शाम तक दोनों घर वापस नहीं लौटी.

खेती कर परिवार चलाने वाले परिजन जब खेत से घर आए, तो दोनों घर पर नहीं थी. उन्होंने पड़ोसियों से पूछताछ की, शाम तक उनका पता नहीं चला, तो बिल्हा थाने में शिकायत की. पुलिस बच्चियों की फोटो व सीसीटीवी कैमरे का भी फुटेज से उनकी तलाश में जुटी है. एक ही परिवार से दो बालिकाओं के गायब होने से परिजन व आसपास के लोगों में अनहोनी की आशंका है.

Check Also

दसई करमा देखने निकले दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत, साल्ही मोड़ पर अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे रूकने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच सरगुजा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *