CG Vyapam Recruitment: छत्तीसगढ़ व्यापमं में सब ऑडिटर के पदों पर निकली भर्ती, इस तारीख तक कर सकते हैं अप्लाई

CG Vyapam Recruitment: छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. जहां छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं), रायपुर ने कार्यालय आयुक्त सहकारिता एवं पंजीयक, सहकारी संस्थाएं के अंतर्गत सब ऑडिटर (उप अंकेक्षक) के 69 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है.

इस भर्ती में विभिन्न वर्गों के लिए अलग-अलग पद निर्धारित किए गए हैं, जिनमें अनारक्षित वर्ग के लिए 29, अनुसूचित जाति के लिए 8, अनुसूचित जनजाति के लिए 22 और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 10 पद शामिल हैं.

कब कर सकते हैं आवेदन

  • इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 29 अप्रैल से शुरू हो चुकी है.
  • इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी 22 मई की शाम 5 बजे तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है, इसलिए उम्मीदवारों को निर्धारित समय सीमा के भीतर ही अपना फॉर्म भरना होगा.
  • यदि आवेदन करते समय किसी प्रकार की त्रुटि हो जाती है, तो उसे सुधारने के लिए 23 मई से 25 मई तक करेक्शन विंडो भी उपलब्ध रहेगी.

कब होगी परीक्षा?

  • लिखित परीक्षा 7 जुलाई (रविवार) को आयोजित किए जाने की संभावना है.
  • परीक्षा का आयोजन प्रदेश के पांच संभागीय मुख्यालयों-अम्बिकापुर (सरगुजा), बिलासपुर, दुर्ग, जगदलपुर (बस्तर) और रायपुर में किया जाएगा.
  • परीक्षा का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक निर्धारित किया गया है. एडमिट कार्ड परीक्षा से लगभग एक सप्ताह पहले, यानी 25 जून को जारी होने की उम्मीद है.

आवेदन शुल्क तय
आवेदन शुल्क भी वर्ग के अनुसार तय किया गया है. सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 350 रुपये, ओबीसी वर्ग को 250 रुपये और एससी, एसटी व दिव्यांग अभ्यर्थियों को 200 रुपये शुल्क देना होगा. शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से ही किया जाएगा.

Check Also

Raipur Blue Water: आखिरकार मिला 3 दिन पहले ब्लू वाटर में डूबे आदिल का शव, 77 घंटे बाद पानी की सतह पर खुद ऊपर आया

Raipur Blue Water Aadil: रायपुर: रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *