Breaking News

रायपुर का 8 साल का इंतजार खत्म! कचना ओवरब्रिज का आज उद्घाटन करेंगे CM साय, जाम से मिलेगा छुटकारा

CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज नवा रायपुर को बड़ी सौगात देंगे. सीएम साय शाम 6 बजे 35 करोड़ की लागत से बने कचना ओवरब्रिज का लोकार्पण करेंगे. रायपुर की जनता को लगभग 8 सालों से इस ब्रिज का इंतजार था. यहां ट्रेन की आवाजाही के कारण लगभग हर 15 मिनट पर फाटक बंद हो जाता है. जिसके कारण यहां से गुजरने वाले हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है.

खम्हारडीह-कचना रेलवे फाटक से गुजरती हैं 120 ट्रेनें
खम्हारडीह-कचना फाटक नवा रायपुर का सबसे व्यस्त रेलवे फाटक है. इसके कारण यात्रियों को लंबे जाम का सामना करना पड़ता है. इस रूट से यात्री ट्रेन और मालगाड़ी मिलाकर हर दिन लगभग 120 रेलगाड़ी गुजरती हैं. इसके कारण यहां हर 15 मिनट में जाम लग जाता है. वीआईपी स्टेट, अशोका रतन, कचना हाउसिंग बोर्ड, बाराडेरा, जोरा, चंडीनगर, पार्वती नगर और भावना नगर जैसे इलाकों के लोग इस जाम से सबसे ज्यादा प्रभावित होते हैं. अब इस ओवर ब्रिज के लोकार्पण के बाद शहरवासियों को जाम से निजात मिल जाएगी.

आज इन जगहों के लिए ट्रैफिक रहेगा डायवर्ट
लगभग 871 मीटर लंबा और 12 मीटर चौड़े इस ओवर ब्रिज का निर्माण 35 करोड़ की लागत से किया गया है. ये ब्रिज खम्हारडीह स्थित सीएससीबी कार्यालय के आगे से शुरू होकर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी तक जाएगा.

अनुपम नगर से कचना जाने वाले वाहनों को श्रीराम नगर ओवरब्रिज और बीएसएनएल ऑफिस वाले रास्ते के लिए डायवर्ट किया गया है. जबकि कचना से खम्हारडीह आने वाले वाहन इसी रास्ते से आएंगे. बता दें इस कार्यक्रम में सीएम साय के अलावा डिप्टी सीएम और पीडब्ल्यूडी मंत्री अरुण साव समेत स्थानीय जन प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे.

Check Also

CGPSC Scam: ED का बड़ा एक्शन, पूर्व चेयरमैन टामन सोनवानी को किया गिरफ्तार, आज कोर्ट में करेगी पेश

CGPSC Scam: छत्तीसगढ़ के चर्चित CGPSC घोटाला मामले में CBI के बाद अब ED ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *