Breaking News

ब्लू वाटर में एक और मौत ! शर्त बनी हादसे की वजह, मौदहापारा का युवक डूबा, आज फिर से होगी तलाश

रायपुर : राजधानी में दोस्तों के साथ घूमने निकले एक 24 वर्षीय युवक के लिए महज एक शर्त जानलेवा साबित हो गई। मौदहापारा निवासी आदिल खान अपने तीन दोस्तों के साथ ब्लू वाटर पहुंचा था। यहां दोस्तों के बीच तैरकर एक छोर से दूसरे छोर तक पहुंचने को लेकर शर्त लग गई। आदिल ने भी शर्त पूरी करने के लिए पानी में छलांग लगा दी, लेकिन कुछ ही देर बाद वह गहरे पानी में गायब हो गया।

बताया जा रहा है कि आदिल और उसके एक दोस्त ने ब्लू वाटर में छलांग लगाई थी। उसका दोस्त तो तैरकर दूसरे किनारे तक पहुंच गया, लेकिन आदिल आगे बढ़ते-बढ़ते गहरे पानी में चला गया। दोस्तों ने कुछ देर तक उसे बाहर आने का इंतजार किया, लेकिन जब वह नजर नहीं आया तो सभी घबरा गए और तत्काल पुलिस को सूचना दी।

घटना की जानकारी मिलते ही माना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने आसपास तलाश करने के साथ ही मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीआरएफ को सूचना दी। कुछ ही देर में एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई और पानी में उतरकर युवक की तलाश शुरू कर दी।

काफी देर तक चले सर्च ऑपरेशन के बावजूद आदिल का कोई पता नहीं चल सका। रात का अंधेरा और ब्लू वाटर की गहराई रेस्क्यू टीम के लिए बड़ी चुनौती बन गई। ऐसे में सुरक्षा को देखते हुए देर रात सर्च ऑपरेशन रोक दिया गया।पुलिस और एसडीआरएफ के अधिकारियों के मुताबिक, सुबह करीब 5:30 बजे दोबारा रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया जाएगा। टीम युवक की तलाश के लिए पूरी तैयारी के साथ पानी में उतरेगी। हादसे की खबर के बाद आदिल के परिवार में मातम और चिंता का माहौल है। पुलिस ने उसके साथ मौजूद दोस्तों से भी घटना की पूरी जानकारी ली है। शुरुआती जानकारी में दोस्तों के बीच लगी शर्त के बाद पानी में उतरने की बात सामने आई है।

Check Also

जशपुर में 10 करोड़ के पॉलिटेक्निक कॉलेज भवन के निर्माण में गड़बड़ी, गुणवत्ता पर सवाल उठे तो इंजीनियर सस्पेंड

जशपुर। जिले के बगीचा विकासखंड में बन रहे पॉलिटेक्निक कॉलेज भवन के निर्माण में गुणवत्ता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *