Breaking News

Raipur Ganesh Jhanki 2026: शाम 6 बजे से नो-एंट्री, शारदा चौक-जायस्तंभ समेत 8 रूट प्रभावित; देखें पूरा डायवर्जन प्लान

रायपुर : राजधानी रायपुर से बड़ी खबर आ रही है. यहां गणेश उत्सव के समापन पर 28 सितंबर को भव्य गणेश झांकी चल समारोह निकाला जाएगा. यह झांकी शाम 6 बजे शारदा चौक से शुरू होकर महादेव घाट विसर्जन स्थल तक जाएगी. हर साल की तरह इस साल भी झांकी में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है, जिसे देखते हुए रायपुर यातायात पुलिस ने व्यापक ट्रैफिक डायवर्सन और पार्किंग प्लान जारी किया है.

शाम 6 बजे से नो-एंट्री
बता दें कि राजधानी कि यातायात पुलिस के अनुसार झांकी मार्ग पर शाम 6 बजे से सभी प्रकार के छोटे-बड़े वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा. झांकी खत्म होने तक यह प्रतिबंध लागू रहेगा. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि झांकी मार्ग का उपयोग करने से बचें.

ये 8 प्रमुख मार्ग रहेंगे प्रभावित

  • शारदा चौक
  • जयस्तंभ चौक
  • मालवीय रोड
  • कोतवाली चौक
  • सदर बाजार
  • पुरानी बस्ती
  • लाखेनगर चौक
  • रायपुरा चौक से महादेव घाट मार्ग
  • इन सभी मार्गों पर झांकी के दौरान आम वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी.

वैकल्पिक मार्ग का करें उपयोग
पुलिस ने बताया कि शारदा चौक से महादेव घाट जाने वाले लोग रिंग रोड और अन्य वैकल्पिक मार्गों का उपयोग कर सकते हैं. भारी वाहनों को शहर के बाहर ही रोका जाएगा, ताकि शहर के अंदर जाम की स्थिति न बने.

श्रद्धालुओं के लिए 6 जगह पार्किंग व्यवस्था
झांकी और विसर्जन में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए यातायात पुलिस ने 6 प्रमुख स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की है-

  • मल्टीलेवल पार्किंग
  • रजबंधा मैदान
  • सप्रे शाला मैदान
  • इंडोर स्टेडियम परिसर
  • गांधी मैदान
  • महादेव घाट के पास निर्धारित पार्किंग स्थल

पुलिस ने कहा है कि झांकी मार्ग पर कहीं भी वाहन खड़ा न करें, अन्यथा क्रेन से उठा लिया जाएगा. यातायात पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि गणेश झांकी के दौरान निर्धारित डायवर्सन प्लान और पार्किंग व्यवस्था का पालन करें.

Check Also

Surajpur Double Murder: मां-बेटी हत्याकांड में बड़ा फैसला, कुलदीप समेत 3 दोषियों को फांसी; चौथे को उम्रकैद

Breaking News: सूरजपुर. जिले के बहुचर्चित हेड कॉन्स्टेबल की पत्नी और 11 वर्षीय बेटी की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *