बिहार में बदलाव की आहट! चुनाव से पहले जदयू को तगड़ा झटका, पूर्व विधायक समेत कई नेता RJD में शामिल

Bihar Election 2025: बिहार में इस साल विधानसभा का चुनाव होना है। चुनाव से पहले बिहार की सियासत में जबरदस्त उबाल देखने को मिल रहा है। इस बीच सीएम नीतीश की जदयू को बड़ा झटका लगा है। जदयू के कई नेता राजद में शामिल हो गए। दरअसल कल बुधवार को तेजस्वी यादव नवादा पहुंचे थे, जहां एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने बिहार सरकार पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने जदयू से राजद में आए नेताओं का स्वागत भी किया।

पूर्व विधायक समेत कई नेता RJD में शामिल
तेजस्वी की इस सभा में जदयू के पूर्व विधायक कौशल यादव, पूर्णिमा यादव और पूर्व एमएलसी सलमान रागीव मुन्ना जैसे प्रमुख नेताओं ने RJD जॉइन कर लिया। कौशल यादव ने दावा किया कि, नवादा में जेडीयू का जनाधार खत्म हो चुका है और लोग तेजस्वी के नेतृत्व में भरोसा जता रहे हैं। वहीं, सलमान रागीव मुन्ना ने नीतीश सरकार पर मुस्लिम समुदाय की उपेक्षा का आरोप लगाया।

नीतीश-मोदी पर तेजस्वी का प्रहार
तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार को ‘थका हुआ नेता’ बताते हुए उनकी सरकार पर भ्रष्टाचार और नौकरशाही को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि, नीतीश अब बिहार की जनता की उम्मीदों को पूरा करने में नाकाम हैं। केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए तेजस्वी ने कहा कि, पीएम मोदी ने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा और विकास के लिए पर्याप्त फंड देने के वादे पूरे नहीं किए। बेरोजगारी, महंगाई और बुनियादी सुविधाओं की कमी जैसे मुद्दों को उठाते हुए तेजस्वी ने नीतीश-मोदी की जोड़ी को ‘जुमलेबाजी’ का प्रतीक बताया। उन्होंने नवादा की जनता से अपील किया कि वे RJD को समर्थन देकर बिहार में बदलाव की नई शुरुआत करें।

Check Also

MP DA Hike: दिवाली से पहले मोहन यादव सरकार दे सकती है 12 लाख कर्मचारियों को तोहफा, 5% DA बढ़ने की चर्चा

Salary Hike Before Diwali: दिवाली से पहले मध्य प्रदेश के कर्मचारियों को भी खुशखबरी मिलने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *