Breaking News

इस OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी ‘Dhurandhar 2’, थिएटर में न देख पाए तो यहां जानें कौन होगा ल्यारी का अगला बादशाह

Dhurandhar 2: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म धुरंधर 2 का ट्रेलर 7 मार्च को रिलीज कर दिया गया था. फिल्म के ट्रेलर में रणवीर सिंह एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं. धुरंधर के पहले भाग की सफलता के बाद अब 19 मार्च को फिल्म दूसरे पार्ट के साथ सिनेमाघरो में दस्तक देने जा रही है. आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ एक बार फिर से सारा अर्जुन, संजय दत्त, आर माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे सितारे नजर आएंगे. फिल्म का ट्रेलर सामने आने के बाद इसके ओटीटी पार्टनर को लेकर भी चर्चाएं शुरु हो गई हैं.

इस बार नेटफ्लिक्स नहीं बल्कि यहां देखने को मिलेगी धुरंधर
गौरतलब है कि धुरंधर का पहला पार्ट थिएटर रिलीज के बाद नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया गया था लेकिन इस बार थोड़ा बदलाव है. फिल्म के दूसरे पार्ट के लिए मेकर्स ने नेटफ्लिक्स के साथ हाथ नहीं मिलाया है बल्कि इस बार ये डील जियो हॉटस्टार के साथ हुई है. ‘धुरंधर 2’ के ट्रेलर के आखिर में जियो हॉटस्टार का नाम लिखा आता है. इससे जाहिर है कि ‘धुरंधर 2‘ का ओटीटी पार्टनर बदल गया है. हालांकि पहले भी मेकर्स द्वारा ओटीटी पार्टनर्स के बारे में बताया जा चुका हैं.

फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट क्या है?
पिछले महीने में मेकर्स ने ‘धुरंधर 2’ का एक टीजर वीडियो रिलीज किया था, उसमें भी जियो हॉटस्टार का जिक्र था. वहीं ट्रेलर सामने आने के बाद एक बार फिर से इसकी चर्चा होने लगी. गौर करने वाली बात ये है कि अभी केवल ओटीटी स्ट्रीमिंग पार्टनर तय हुआ हैं फिल्म के ओटीटी रिलीज को लेकर अभी किसी भी तारीख का ऐलान नहीं किया गया है. आमतौर पर कोई भी फिल्म थिएट्रिकल रन के 45 से 60 दिनों के बाद ही ओटीटी पर आती है.

पहली फिल्म कब हुई थी ओटीटी पर रिलीज
फिल्म के पहले पार्ट की बात करें तो धुरंधर को मेकर्स ने थिएटर रिलीज के 56 दिनों बाद ओटीटी पर रिलीज किया था. फिलहाल फैंस 19 मार्च से इस फिल्म को सिनेमाघरों में देखने के लिए एक्साइटेड हैं. माना जा रहा है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त परफॉर्म करेगी.

Check Also

Nora Fatehi: मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग से घबरा गई नोरा फतेही, बोलीं-आध्यात्मिक और मानसिक रूप से थक चुके हैं…

Nora Fatehi: यूएस-इजरायल और ईरान की जंग का असर मिडिल ईस्ट के कई देशों में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *