आर्मी फायरिंग रेंज में बड़ा हादसा: जवान के सिर पर गिरा डमी बम, इलाज के दौरान मौत, ड्रोन से बम गिराने की ले रहा था ट्रेनिंग

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के आर्मी फायरिंग रेंज में बड़ा हादसा हो गया। आर्मी जवान के सिर पर डमी बम गिरने से उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जवान ड्रोन से बम गिराने की ट्रेनिंग ले रहा था। मृतक उत्तराखंड का रहने वाला है। यह पूरा मामला सुखी सेवनिया थाना क्षेत्र का है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

उत्तराखंड निवासी विजय सिंह, भोपाल के बैरागढ़ सेवा कार्यालय में हवलदार के पद पर तैनात था। जवान विजय नियमित ट्रेनिंग के लिए फायरिंग रेंज पहुंचे थे। वह ड्रोन बम गिराने की ट्रेनिंग ले रहा था। बताया जा रहा है कि जवान विजय के सिर पर 400 फीट ऊपर से एक डमी बम गिर गया। जिससे उसके सिर पर गंभीर चोट लगी।

हादसे के बाद अन्य जवान आनन-फानन में विजय सिंह को अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तकनीकी गड़बड़ी और मानवीय चूक के चलते यह हादसा हुआ। जवान के शव के पोस्टमार्टम के लिए कई जवान हॉस्पिटल पहुंचे हुए है। फिलहाल सुखी सेवनिया थाना पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Check Also

शराब नीति मामले में अरविंद केजरीवाल को फिर नोटिस, ED की याचिका पर 22 जुलाई को सुनवाई

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) से जुड़े कथित आबकारी नीति मामले में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *