Durg News: एक ही घर में 4 लोगों के शव मिलने से सनसनी! पति-पत्नी की लाश फंदे से लटकी मिली, 2 बच्चों की जहर खाने से मौत

Four bodies discovered in home: छत्तीसगढ़ के दुर्ग में एक ही परिवार के चार लोगों के शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर में पड़े मिले हैं. पति-पत्नी के शव फांसी के फंदे से लटके मिले, जबकि बच्चों की जहर खाने से मौत हो गई. बताया जा रहा है कि पारिवारिक तनाव के चलते पति-पत्नी ने पहले बच्चों को जहर देकर मार दिया. इसके बाद दोनों ने खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी. हालांकि मौत के कारणों की अभी तक कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुटी हुई है.

मौके से मिला सुसाइड नोट
पूरा मामला दुर्ग के आर्यनगर इलाके का है. मृतकों की पहचान गोविंद साहू (45) और पत्नी चंचल साहू के रूप में हुई है. वहीं दोनों बच्चों में बेटी दृष्णा(13) और यशांत साहू(10) शामिल हैं. जानकारी के मुताबिक पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है. हालांकि सुसाइड नोट में क्या लिखा, इसकी अभी तक जानकारी नहीं लग सकी है. शुरुआती जांच में सामने आया है कि पति-पत्नी के बीच कई दिनों से आपस में अक्सर विवाद होता था. जिसके कारण दंपती ने पहले तो दोनों बच्चों को जहर देकर उनकी हत्या कर दी, फिर खुद भी फांसी के फंदे पर झूल गए.

Check Also

छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक, ड्रम-जेरीकेन में बिक्री पर रोक

रायपुर: पश्चिम एशिया में उत्पन्न परिस्थितियों के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने स्पष्ट किया है कि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *