छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव हुई ईडी, इस बड़े ग्रुप समेत 3 ठिकानों पर पहुंची… भोपाल से आए अधिकारी

राजनांदगांव. राजनांदगांव में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने गुरुवार तड़के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है. बताया जा रहा है कि ईडी की अलग-अलग टीमें शहर से लगे तीन स्थानों पर जांच कर रही हैं. इनमें नाहटा ग्रुप से जुड़े प्रतिष्ठान भी शामिल हैं.

जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से ईडी की टीमें सुबह करीब 6 बजे राजनांदगांव पहुंचीं. इसके बाद टीम ने भंसाली किराए भंडार और सत्यम विहार स्थित नाहटा के प्रतिष्ठानों समेत तीन ठिकानों पर एक साथ दबिश दी.=

फिलहाल तीनों स्थानों पर ईडी की कार्रवाई जारी है. अधिकारी दस्तावेजों और वित्तीय लेनदेन से जुड़े रिकॉर्ड की जांच कर रहे हैं. कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए संबंधित परिसरों के बाहर पुलिस बल भी तैनात किया गया है.

ईडी की इस कार्रवाई को लेकर राजनांदगांव शहर में सुबह से ही हलचल तेज हो गई है. हालांकि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि छापेमारी किस मामले या किस जांच के सिलसिले में की गई है.

जांच पूरी होने और ईडी की ओर से आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही कार्रवाई की वजह और जांच में सामने आए तथ्यों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा.

Check Also

CG News: राशन में लापरवाही पर CM साय सख्त! शिकायत मिलते ही कलेक्टर को फोन, पात्र परिवारों को तत्काल राशन देने के निर्देश

CG News: छत्तीसगढ़ में राशन वितरण में लापरवाही पर सीएम विष्‍णु देव साय ने सख्‍त …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *