Breaking News

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड, बढ़ती ठिठुरन से बचने अलाव का सहारा, आज भी गिरेगा तापमान

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. सभी जिलों में तापमान गिरता जा रहा है. वहीं, पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाओं ने प्रदेश में ठिठुरन बढ़ा दी है. इससे बचाव के लिए लोग सुबह और रात में अलाव का सहारा ले रहे हैं. साथ ही प्रदेश में शीतलहर चल रही है. मौसम विभाग ने तापमान में और गिरावट होने की बात कही है.

छत्तीसगढ़ में और बढ़ेगी ठिठुरन
रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 48 घंटों में छत्तीसगढ़ के न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की और गिरावट आने की संभावना है. इससे प्रदेश में ठिठुरन और बढ़ जाएगी. फिलहाल पूरे छत्तीसगढ़ में मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और अगले दो दिनों तक मौसम में कोई बड़ा बदलाव होने के आसार नहीं हैं. कहीं भी बारिश की संभावना नहीं है.

अंबिकापुर रहा सबसे ठंडा
रायपुर में पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान 13.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि राज्य के सबसे ठंडे इलाके अंबिकापुर में पारा 6.9 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया. दूसरी तरफ दुर्ग में दिन का अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस रहा.

Check Also

Mohan Bhagwat Bilaspur Visit: बिलासपुर पहुंचे संघ प्रमुख मोहन भागवत, छत्तीसगढ़ में संगठन के पुनर्गठन पर होगी बड़ी चर्चा?

Mohan Bhagwat Bilaspur Visit 2026: बिलासपुर. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत दो …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *