ईंधन संकट के बीच बड़ी राहत, सरकार ने पेट्रोल पर 13 से घटाकर 3 और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी किया जीरो

Petrol-Diesel News: केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्‍साइज ड्यूटी घटा दिया है. पेट्रोल में 13 रुपये प्रति लीटर से घटाकर 3 रुपये प्रति लीटर कर दिया है और डीजल पर उत्पाद शुल्क 10 रुपये प्रति लीटर से घटाकर शून्य कर दिया है. केंद्र सरकार ने आम लोगों को राहत देने के लिए यह फैसला लिया है. सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, पेट्रोल और डीजल दोनों पर एक्साइज ड्यूटी कम कर दी गई है. ईंधन संकट के बीच सरकार ने बड़ा फैसला लिया है.

ईरान और इजरायल जंग के बीच वैश्विक बाजार में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच केंद्र सरकार ने एक्साइज ड्यूटी घटाकर आम जनता को बड़ी राहत दी है. इससे तेल कंपनियों और लोगों की जेब का बोझ कम होगा. मिडिल ईस्ट जंग की वजह से कच्चे तेल (पेट्रोल और डीजल जैसे ईंधन बनाने में में उपयोग होने वाला कच्चा माल) की आधी आपूर्ति काफी बाधित हुई है, लेकिन देश ने अगले 60 दिन के लिए अन्य स्रोतों से पर्याप्त कच्चे तेल की आपूर्ति सुरक्षित कर ली है.

10 रुपए तक हो सकता है सस्ता!
पेट्रोल-डीजल पर यह राहत केंद्र सरकार ने दी है. हालांकि राज्य सरकारों का वैट लागू रहेगा. एक्साइज ड्यूटी कम होने के बाद पेट्रोल और डीजल दोनों के दाम करीब 10 रुपए तक सस्ता होने की संभावना है. फिलहाल, अभी सरकार ने एक्साइड ड्यूटी हटाई है. अब तेल कंपनियां कीमत कटौती पर फैसला करेंगी.

एक दिन पहले ही नायरा ने बढ़ाए थे दाम
केंद्र सरकार ने एक्साइज ड्यूटी घटाने का फैसला उस दौरान लिया, जब एक दिन पहले ही नायरा एनर्जी ने पेट्रोल के दाम 5 रुपए और डीजल के दाम 3 रुपए प्रति लीटर बढ़ा दिए थे. एक्साइज ड्यूटी घटाने से हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL), भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड जैसी कंपनियों पर कीमत स्थिर रखने का दबाव बढ़ सकता है. वैश्विक बाजार में भी कीमतें बढ़ी हुई हैं.

Check Also

बठिंडा: नाबालिग से छेड़छाड़ का मामला, 13 साल की बच्ची को युवक ने किया परेशान; वीडियो बनाकर Instagram पर किया वायरल

बठिंडा: बठिंडा की पुलिस चौकी बल्लूआना के अधीन आने वाले एक गांव में एक बच्ची …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *