PM मोदी के बिहार दौरे पर संकट! प्रदेश में बढ़ते कोरोना केस को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने जारी की गाइडलाइन

पटना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 मई और 30 मई को बिहार दौरा पर रहेंगे. राजधानी पटना में लगातार कोरोना मरीज की संख्या बढ़ रही है और उसको देखते हुए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट है. कोरोना को देखते हुए विशेष सतर्कता भी बरती जा रही है. सबसे बड़ी बात यह है कि प्रधानमंत्री पटना में रोड शो करेंगे. वहीं, भाजपा कार्यालय में नेताओं के साथ बैठक करेंगे. अब इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग में गाइडलाइन जारी किया है.

सभी लोगों की होगी कोरोना जांच
जारी गाइडलाइन के अनुसार प्रधानमंत्री के 100 मीटर के दायरे में रहने वाले सभी लोगों की सबसे पहले कोरोना की जांच होगी. स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर सिविल सर्जन और उनकी टीम को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है. रैपिड किट के साथ वह बीजेपी कार्यालय में जो लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठक करेंगे या जो लोग उस हाल में मौजूद रहेंगे. उनका सबसे पहले कोरोना जांच किया जाएगा और इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने जांच भी शुरू कर दिया है.

इसके साथ ही भाजपा कार्यालय में रैपिड किट भी बड़ी मात्रा में उपलब्ध करा दी गई है. वहां एक डॉक्टर की टीम आज से ही मौजूद रहेगी. उन लोगों का लिस्ट भी आज तैयार कर लिया जाएगा जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठक में शामिल होंगे. सबसे पहले उन लोगों का कोरोना जांच किया जाएगा. रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन सभी को बीजेपी कार्यालय में होने वाली बैठक में शामिल होने की परमिशन जी जाएगी.

Check Also

2.7 करोड़ YouTube सब्सक्राइबर्स भी नहीं दिला सके जीत! पवन साहू की पत्नी सरपंच चुनाव में तीसरे नंबर पर

Rajasthan Panchayat Election Results 2026: राजस्थान के कुछ इलाकों में पंचायत चुनाव संपन्न हो चुके …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *