Raipur के आदित्य फॉर्मस में चल रही थी हुक्का पार्टी, पुलिस ने मारा छापा, 2 को किया गिरफ्तार

CG News: राजधानी रायपुर में लगातार नशे के खिलाफ कार्रवाई हो रही है. इसी बीच पुलिस ने रायपुर के VIP रोड में आदित्य फॉर्मस में हुक्का पार्टी की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा. इस मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया.

पुलिस ने दित्य फॉर्मस में मारा छापा, 2 गिरफ्तार
आज पुलिस ने रायपुर के VIP रोड में आदित्य फॉर्मस में हुक्का पार्टी की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा. पुलिस के पहुंचने पर आदित्य फॉर्मस के मालिक ने दरवाजा बंद कर दिया. इसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों ने अतिरिक्त बल भेजा. जांच के दौरान यहां से हुक्का, फ्लेवर समेत प्रतिबंधित सामान जब्त की गई है. वहीं इस मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया.

स्ट्रेंजर पूल पार्टी को लेकर भी मचा बवाल
रायपुर में न्यूड पार्टी पोस्टर के बाद स्ट्रेंजर्स हाउस-पूल पार्टी का मामला भी गरमा गया. Hyper Club में स्ट्रेंजर्स हाउस-पूल पार्टी के पोस्टर वायरल हुए थे, रायपुर पुलिस ने शहर के Hyper Club के मालिक जेम्स बेक को गिरफ्तार किया है.

बता दें कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक अकाउंट के जरिए रायपुर में ‘न्यूड पार्टी’ का पोस्टर शेयर किया गया था. इस पार्टी को 18+ एज ग्रुप कैटेगरी के लिए बताया गया था. इतना ही नहीं पार्टी में शामिल होने के लिए युवक-युवतियों को बिना कपड़ों के आने का इनविटेशन दिया गया, जिसके बाद बवाल मच गया.

Check Also

“गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई

बात इस साल के बीते फरवरी के एक गजब रात की है। मनोज बाजपेई जो …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *