दिल दहलाने वाली घटनाः पति पत्नी और मासूम बेटी के शव फांसी के फंदे पर झूलते मिले, पत्नी थी गर्भवती, जांच में जुटी पुलिस

दमोह। मध्यप्रदेश के दमोह जिले से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। घर के भीतर पति- पत्नी और मासूम बेटी के शव फांसी के फंदे पर झूलते मिलने की खबर से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।

दरअसल दमोह जिले के तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र के एक घर के अंदर पति पत्नी और बच्ची के शव फांसी पर झूलते मिले है। जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को फंदे से उतार कर जांच शुरू कर दी है। 30 वर्षीय मनीष केवट जो मजदूरी का काम करता था, उसकी 24 वर्षीय गर्भवती पत्नी यशोदा उर्फ केवट और दो साल की बेटी आरोही की फंदे पर झूलती लाश मिली है।

सुसाइड की वजह सामने नहीं आई
तेंदूखेड़ा थाना प्रभारी रावेंद्र बागरी के साथ पुलिस मौके पर मौजूद है। पुलिस की एफएसएल और डॉग स्क्वायड टीम को बुलाया गया है फिलहाल सुसाइड की वजह निकलकर सामने नहीं आई है। दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है या किसी ने हत्या कर शव फंदे पर टांग दिया होगा। आखिर यह घातक उठाया क्यों पुलिस कई बिंदुओं पर जांच में जुट गई है।

Check Also

OnePlus का नया बजट स्मार्टफोन जल्द देगा दस्तक! फ्लैट डिजाइन और ट्रिपल कैमरे के साथ आ सकता है Nord N7 Pro

नई दिल्ली। OnePlus N सीरीज इंडिया में इस साल की शुरुआत में लॉन्च किया गया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *