छत्तीसगढ़ की सियासत में बड़ा बदलाव! परिसीमन लागू हुआ तो 90 से बढ़कर 135 हो सकती हैं विधानसभा सीटें

रायपुर। केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में परिसीमन से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक और महिला आरक्षण को लेकर प्रस्तावित बदलावों को मंजूरी दे दी गई है। इसको लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र बढ़ेगा, छत्तीसगढ़ का विकास होगा। साथ ही ज्यादा लोगों को प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शुक्रवार को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक हुई, जिसमें परिसीमन से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक और महिला आरक्षण को लेकर प्रस्तावित बदलावों को मंजूरी दे दी गई है। इस प्रस्ताव के तहत लोकसभा और राज्य विधानसभाओं की सीटों में 50 फीसदी तक वृद्धि का प्रावधान है। साथ ही महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण को 2029 के लोकसभा चुनाव से लागू करने का रास्ता तैयार करने की कोशिश की गई है। इसके लागू होने पर छत्तीसगढ़ में विधानसभा की मौजूदा 90 सीटें बढ़कर 135 और लोकसभा की 11 सीटें बढ़कर 17 हो सकती हैं। यानी छत्तीसगढ़ को 45 नए विधायक और 6 अतिरिक्त सांसद मिल सकते हैं।

धान खरीदी पर बोले CM- कोई संशय नहीं
धान खरीदी को लेकर उन्होंने कहा कि खरीदी की लगातार समीक्षा की जा रही है। धान खरीदी को लेकर किसी प्रकार का कोई संशय नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि धान खरीदी अच्छे से चल रही है और इसकी लगातार पूरी समीक्षा की जा रही है।

लक्ष्मी वर्मा के एक्सीडेंट पर CM ने दी जानकारी
लक्ष्मी वर्मा के सड़क हादसे को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि वह ठीक हैं। सड़क दुर्घटना में उन्हें थोड़ी चोट आई है, लेकिन उनकी स्थिति ठीक है।

दो दिवसीय जशपुर दौरे पर रहेंगे CM साय
CM साय आज से जशपुर के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। उन्होंने बताया कि उनका दो दिन का जशपुर प्रवास है। इस दौरान सोलर प्लांट का शुभारंभ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह सोलर प्लांट पंचायत से जुड़ा हुआ है, जिससे पंचायत को आमदनी होती है। मुख्यमंत्री के मुताबिक, छत्तीसगढ़ प्रदेश का यह पहला गांव है, जहां इस तरह का काम हुआ है। इसके अलावा जशपुर में कर्मा महोत्सव और एक सामाजिक कार्यक्रम में भी मुख्यमंत्री शामिल होंगे।

Check Also

छत्तीसगढ़ में 13 नए सरकारी कॉलेज खुले, लेकिन 2394 शिक्षक पद अब भी खाली; बिना प्राध्यापकों के कैसे होगी पढ़ाई?

Tank Ram Verma on Higher Education: छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा विभाग कितनी तरक्की में है …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *