Breaking News

IAS Transfers : बिहार में प्रशासनिक फेरबदल, कई वरिष्ठ IAS अधिकारियों का तबादला, चुनावी साल में बढ़ी हलचल

पटना। बिहार सरकार ने आगामी विधानसभा चुनावों से पहले प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ IAS अधिकारियों के विभागों में बदलाव किए हैं। सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार कुछ अधिकारियों का तबादला किया गया है, जबकि कई को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। इस फेरबदल को चुनावी दृष्टिकोण से प्रशासनिक मशीनरी को चुस्त-दुरुस्त करने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है।

चंद्रशेखर सिंह को अतिरिक्त प्रभार
2010 बैच के IAS अधिकारी चंद्रशेखर सिंह जो वर्तमान में पटना प्रमंडल के आयुक्त के पद पर कार्यरत हैं, उन्हें आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। मानसून के इस मौसम में आपदा प्रबंधन विभाग की भूमिका काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है, खासकर बाढ़ प्रभावित जिलों में।

मिहिर कुमार सिंह मिली ये जिम्मेदारी
1993 बैच के वरिष्ठ अधिकारी मिहिर कुमार सिंह को पथ निर्माण विभाग से हटाकर अब उद्योग विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। इसके अलावा उन्हें परिवहन विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। वे पूर्व में भी उद्योग विभाग का प्रभार देख रहे थे। विशेषज्ञों का मानना है कि यह बदलाव सरकार के औद्योगिक निवेश और अधोसंरचना विकास को गति देने के प्रयास का हिस्सा है।

लोकेश कुमार सिंह मिली ये जिम्मेदारी
2003 बैच के अधिकारी लोकेश कुमार सिंह जो अभी ग्रामीण विकास विभाग के सचिव हैं, उन्हें स्वास्थ्य विभाग का भी अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वे पहले से ही पर्यटन विभाग और सामान्य प्रशासन विभाग में जांच आयुक्त के रूप में कार्यरत हैं। स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर चुनावी मौसम में अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है।

संदीप कुमार आर. को मिला पथ निर्माण विभाग
2006 बैच के IAS अधिकारी संदीप कुमार आर. पुडकलकट्टी जो पहले परिवहन विभाग के सचिव थे, अब उन्हें पथ निर्माण विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही वे सामान्य प्रशासन विभाग में जांच आयुक्त के रूप में पहले की तरह कार्यरत रहेंगे।

बी. कार्तिकेय धनजी को गन्ना उद्योग विभाग की जिम्मेदारी
2008 बैच के अधिकारी बी. कार्तिकेय धनजी को गन्ना उद्योग विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है। वे पहले पथ निर्माण विभाग के सचिव थे। वे भी सामान्य प्रशासन विभाग में जांच आयुक्त के प्रभार में बने रहेंगे।

Check Also

IndiGo Crisis: 7 दिसंबर तक यात्रियों को लौटाएं रिफंड, सरकार का इंडिगो को सख्त आदेश

IndiGo Crisis: हवाई यात्रियों को हो रही भारी असुविधा को देखते हुए, नागरिक उड्डयन मंत्रालय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *