‘इस्तीफा देने जा रहा हूं…’, कर्नाटक के सीएम का ऐलान, डीके शिवकुमार ने सिद्धारमैया के छुए पैर

Siddaramaiah Resignation Statement: कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया है. ब्रेकफास्ट मीटिंग में पद छोड़ने का एलान किया है. सूत्रों के मुताबिक, दोपहर 3 बजे राज्यपाल के ऑफिस जाकर इस्तीफा दे सकते हैं.

सीएम सिद्धारमैया ने मुख्यमंत्री पद के इस्तीफे के ऐलान से पहले मंत्रियों के साथ ब्रेकफास्ट मीटिंग की. इसी दौरान उन्होंने भावुक होते हुए इस्तीफे का ऐलान कर दिया. मीटिंग आज सुबह 9 बजे रखी गई थी, लेकिन एक घंटे देरी से शुरू हुई. मीटिंग के दौरान जब सीएम सिद्धारमैया से डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने मुलाकात की तो दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया, फिर डीके शिवकुमार ने सिद्धारमैया के पैर भी छुए.

दोपहर 3 बजे सौंपेंगे इस्तीफा
जानकारी के मुताबिक, आज ही सिद्धारमैया को सीएम पद से इस्तीफा देना है और राज्यपाल थावरचंद गहलोत बेंगलुरु से बाहर हैं. लेकिन कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि गुरुवार की दोपहर 3 बजे इस्तीफा सौंपा जाएगा. राज्यपाल की गैर-मौजूदगी इस्तीफा प्रक्रिया को प्रभावित नहीं करेगी. क्योंकि संविधान के अनुसार, मुख्यमंत्री अपना इस्तीफा लोक भवन सचिव को सौंप सकते हैं.

Check Also

Indore: अस्‍पताल में मरीज की मौत, परिजनों ने जमकर काटा बवाल, स्टाफ ने भागकर बचाई जान

Indore News: इंदौर के सुपर स्पेशियलिटी अस्‍पताल में मंगलवार को माहौल तनावपूर्ण रहा. अस्‍तपाल के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *