Kidnapping: बिलासपुर स्टेशन से डेढ़ साल का मासूम चोरी

बिलासपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक से दमोह से आए गरीब दंपती का डेढ़ साल का बच्चा 29 अक्टूबर की रात गायब हो गया। मिथुन और बिजली प्रधान रात में सो रहे थे, तभी एक अज्ञात महिला उनके बच्चे को उठाकर ट्रेन में चढ़ गई। बच्चे के लापता होने पर दंपती ने तुरंत जीआरपी से शिकायत की, लेकिन उन्हें थानों के चक्कर कटवाए गए।

तीन दिन बाद शुक्रवार को जब दंपती फिर से स्टेशन पहुंचे और हंगामे की आशंका बनी, तब जीआरपी ने सीसीटीवी फुटेज जांची, जिसमें महिला बच्चे को लेकर जाती दिखी। इसके बाद गुम इंसान की रिपोर्ट से मामला अपहरण में बदला गया। फिलहाल बच्चे की फोटो न होने से पहचान में दिक्कत आ रही है।

Check Also

जगदलपुर के कपड़ा शोरूम की छत पर मिली युवती की लाश, परिजनों ने उठाए गंभीर सवाल

जगदलपुर। बस्तर जिले के जगदलपुर में एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *