साउथ एक्टर राजेश केशव को स्टेज पर आया हार्ट अटैक, हालत नाज़ुक

साउथ फिल्म इंडस्ट्री से एक बुरी खबर ने फैंस को चिंता में डाल दिया है. एक्टर और एंकर राजेश केशव को एक स्टेज शो के दौरान अचानक हार्ट आ गया. बताया जा रहा है कि यह घटना इस रविवार को कोच्चि के क्राउन प्लाज़ा होटल में हुई. शो खत्म होने के बाद केशव अचानक स्टेज पर गिर पड़े.

वहां मौजूद लोग ने तुरंत उनकी मदद के लिए आगे आए और उन्हें सीपीआर दिया, लेकिन हालत में सुधार न होने पर उन्हें तुरंत पास के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों ने उनकी एंजियोप्लास्टी की. लेकिन ऑपरेशन के बाद भी उनकी तबीयत में सुधार नहीं हुआ है.

साउथ सिनेमा में बड़े नाम
राजेश केशव लंबे समय से साउथ सिनेमा में अभिनेता और एंकर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है और साथ ही स्टेज शोज़ और टीवी पर अपनी एंकरिंग से भी दर्शकों का दिल जीता है. उनकी गिनती इंडस्ट्री के लोकप्रिय चेहरों में होती है.

इस घटना की जानकारी राजेश के करीबी दोस्त प्रताप जयलक्ष्मी ने सोशल मीडिया पर शेयर की. उन्होंने बताया कि फिलहाल राजेश की हालत गंभीर है और उनके शरीर से कोई सकारात्मक रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है. प्रताप ने फैंस से उनके लिए दुआ करने का आग्रह किया.

अचानक बीमार पड़ने से दुख का महौल
राजेश के अचानक बीमार पड़ने से न सिर्फ उनके परिवार और दोस्तों में बल्कि पूरे साउथ सिनेमा जगत और दर्शकों में गहरा दुख और चिंता का माहौल है. फैंस अब सोशल मीडिया पर लगातार उनकी सेहत में सुधार की प्रार्थना कर रहे हैं.

Check Also

Ramayana OTT Deal: थिएटर के बाद JioHotstar पर आएगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, घर बैठे देखने के लिए देने होंगे पैसे!

Jio Mega Deal Update: रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म रामायण को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *