मर्सिडीज मालिक और उनके दोस्तों ने मुझे धमकाया : VIDEO में इतना बोलकर ड्राइवर ने दे दी जान, पुलिस ने शुरू की जांच

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के गीदम क्षेत्र में एक मेटाडोर चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई है। मृतक ने मौत से पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर मर्सिडीज कार चालक और उसके साथियों पर मारपीट का गंभीर आरोप लगाया था। घटना के बाद चालक की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मर्सिडीज से टक्कर के बाद शुरू हुआ विवाद
मिली जानकारी के अनुसार, गीदम निवासी मेटाडोर चालक ताम्रध्वज साहू का बंजारी घाट में एक मर्सिडीज कार से टक्कर के बाद विवाद हो गया था। आरोप है कि, इस दौरान कार चालक और उसके साथियों ने ताम्रध्वज के साथ मारपीट की। घटना के बाद ताम्रध्वज ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर पूरी घटना का जिक्र किया और संबंधित लोगों पर गंभीर आरोप लगाए।

शव को भेजा गया पोस्ट मॉर्टम में
बताया जा रहा है कि, घटना से मानसिक रूप से आहत ताम्रध्वज ने बाद में आत्मघाती कदम उठा लिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो, कॉल डिटेल और संबंधित लोगों से पूछताछ कर रही है। फिलहाल, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि, सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

Check Also

रिटायरमेंट के बाद ग्रेच्युटी से वसूली पड़ी भारी: वन विभाग को हाईकोर्ट से झटका, कर्मी को राशि लौटाने का आदेश

पिथौरा। सेवानिवृत्ति के बाद ग्रेच्युटी से राशि काटना वन विभाग को भारी पड़ गया। छत्तीसगढ़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *