Breaking News

लापता श्रद्धा तिवारी ने करणदीप से रचाई शादी, पिता अनिल तिवारी घर पर ताला लगाकर हुए गायब

इंदौर की लापता श्रद्धा तिवारी आखिरकार वापस लौट आई है. उसने करणदीप सिंह नाम के लड़के से शादी रचाई है. शादी रचाने के बाद श्रद्धा 29 अगस्त की सुबह-सुबह अपने पति के साथ MIG थाने पहुंची. यहां उससे पूछताछ की जा रही है. इस बीच श्रद्धा के पिता अनिल तिवारी अचानक घर पर ताला लगाकर गायब हो गए हैं.

श्रद्धा ने की करणदीप से शादी
श्रद्धा तिवारी ने करणदीप सिंह से शादी रचा ली है. जानकारी के मुताबिक करण कॉलेज में इलेक्ट्रिशियन का काम करता है. दोनों लंबे समय से एक-दूसरे के संपर्क में थे. वह इंदौर के पालदा का रहने वाला है.

रतलाम के लिए रवाना हुई थी श्रद्धा
अब तक जांच में सामने आाया कि श्रद्धा तिवारी ट्रेन से रतलाम के लिए रवाना हुई थी. वहीं, 29 अगस्त को अचानक वह शादी करने के बाद थाने पहुंच गई. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. फिलहाल, श्रद्धा के बयान थाने में दर्ज किए जा रहे हैं.

घर पर ताला लगाकर पिता गायब
इधर थाने में श्रद्धा तिवारी से पूछताछ जारी है. वहीं, दूसरी तरफ श्रद्धा के पिता अनिल तिवारी घर पर ताला लगाकर अचानक गायब हो गए हैं. बता दें कि श्रद्धा के पिता ने उसकी जानकारी देने वाले पर 51 हजार रुपए के इनाम की घोषणा की थी. अब अचानक उनके गायब होने से इस केस में और सवाल खड़े हो गए हैं.

बता दें कि श्रद्धा तिवारी 23 अगस्त को अपने घर से निकल गई थी. वह अपने साथ अपना मोबाइल भी नहीं ले गई थी. इसके अलावा वह घर से पैसे भी नहीं लेकर गई थी. जांच में सामने आया था कि श्रद्धा माता-पिता से किसी बात पर झगड़े के बाद घर से निकली थी. उसकी वापसी के लिए घरवालों ने टोटका अपनाते हुए घर के मेन गेट पर उसकी उल्टी तस्वीर भी लटकाई थी. साथ ही पिता अनिल तिवारी ने 51 हजार रुपए के इनाम की भी घोषणा की थी.

Check Also

Aniruddhacharya on Sant Rampal: ‘सनातन के शत्रु’ वाले बयान से मचा बवाल, अनिरुद्धाचार्य ने क्रिश्चियन फंडिंग का लगाया आरोप

करनाल जिले के तरावड़ी में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के दौरान कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *