MP News: माननीयों के लिए नहीं है कोई नियम! बिना सीट बेल्ट लगाए ही विधानसभा पहुंचे

MP News: मध्यप्रदेश विधानसभा में जनता के चुने हुए नेता जनता के मुद्दे उठाते हुए नजर आते हैं. एक तरफ आमलोंगों के लिए नियम बनते हैं. पालन करने के लिए कार्रवाई का डर भी दिखाया जाता है. वहीं माननीय आज जब विधानसभा पहुंचे तो लग्जरी गाड़ियों में बैठे विधायक सभी नियमों को तोड़ते हुए नजर आए. विधायकों ने ना तो सीट बेल्ट लगाया और बिना सीट बेल्ट लगाए हुए विधानसभा में प्रवेश करते दिखे. वहीं रियलिटी चैक में विधायक बहाने बनाते नजर आए.

हेलमेट का नियम आम लोगों के लिए बना है. माननीय नियमों को ताक पर रख कर विधासनभा पहुंच रहे हैं. माननीय सीट बेल्ट नहीं लगाए हुए हैं और दूसरी तरफ विस्तार न्यूज़ के कैमरे पर बोल रहे हैं कि नियम तो जरूरी हैं. नियमों का पालन भी होना चाहिए, लेकिन जब जनप्रतिनिधि ही नियमों को ताक पर रखेंगे तो भला आम आदमी को कैसे नियमों के प्रति सजग और जागरूक करेंगे.

विधायक रामसिया भारती ने कहा कि सीट बेल्ट लगाना सुरक्षा की लिहाज से बेहद जरूरी है. आज नहीं लगाया है लेकिन आमतौर पर जरूर लगाती हूं. आम आदमी के लिए नियम नहीं हैं, हम सब भी पालन करते है. लंबी दूरी में हमेशा नियमों का पालन करते हैं. वही हमारे जीवन के लिए बहुत जरूरी है. जीवन बहुत अनमोल है. सीट बेल्ट मेरा ड्राइवर लगाए हुए है. बीजेपी विधायक और पूर्व मंत्री बिसाहू लाल सिंह ने सीट बेल्ट नहीं लगाया और कैमरे पर बोलते नजर आ रहे हैं कि लगाया तो है और लगाना जरूरी भी है.

बीजेपी विधायक ने कहा कि हम तो हमेशा ही सीट बेल्ट लगाते हैं. विधानसभा का रास्ता पास में है तो इस वजह से नहीं लगाया है. जब भी लंबे रूट पर जाते हैं तो सीट बेल्ट लगाते ही हैं.

Check Also

MP News: MPPSC ने जारी किया मार्च से सितंबर 2026 तक का परीक्षा कैलेंडर, राज्य सेवा से लेकर इंजीनियरिंग तक होगी बड़ी भर्तियां

MP News: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने वर्ष 2025-26 के लिए प्रमुख परीक्षाओं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *