Breaking News

बाप बड़ा न भैया, सबसे बड़ा रुपैया! चंद पैसों को लेकर बहन ने बेटे के साथ मिलकर भाई को सुलाई मौत की नींद, दिल दहला देगी कत्ल की कहानी

अलीगढ़. हत्या की एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. पैसों को लेकर हुए विवाद में महिला ने अपने बेटे के साथ मिलकर अपने सगे भाई पर चाकू से हमला कर मौत की नींद सुला दी. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा है. पुलिस घटना की जांच कर रही है.

बता दें कि पूरा मामला कार्सी थाना क्षेत्र के नगला पटवारी का है. जहां भाई-बहन के बीच बीती रात 5 हजार रुपयों को लेकर झगड़ा हो गया. विवाद देखते ही देखते इतना बढ़ा कि महिला और उसके बेटे ने रिश्तों को दरकिनार करते हुए चाकू से हमला कर दिया. वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए. घटना की जानकारी मिलते ही लोगों के बीच हड़कंप मच गया.

उसके बाद परिवार के लोग तत्काल युवक को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे. जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा. मृतक की पहचान अख्तार (22) के रूप में हुई है. पुलिस मामला दर्ज कर घटना की जांच कर रही है. जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Check Also

खाद्य विभाग का एक्शन: 71 किलो पनीर-मावा जब्त, एनालॉग की आशंका पर लिए जा रहे नमूने

उज्जैन। शहर में मिलावटी और नकली खाद्य पदार्थों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *