Breaking News

बागेश्वर धाम में चबूतरे पर बैठकर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने बंधवाई हजारों बहनों से राखीः रक्षा सूत्र में बंधा आस्था का अटूट रिश्ता

खजुराहो(छतरपुर)। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर विश्व प्रसिद्ध धार्मिक स्थल ‘बागेश्वर धाम’ में आस्था, भक्ति और भाई-बहन के पवित्र प्रेम का एक अनूठा संगम देखने को मिला। देश-विदेश के कोने-कोने से पहुंचीं हजारों बहनों ने बागेश्वर धाम के महाराज पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को अपना भाई मानकर उनकी कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा और रक्षाबंधन का त्यौहार बड़े ही धूमधाम से मनाया।

चबूतरे पर बैठकर बहनों से बंधवाई राखी
त्यौहार के खास मौके पर बागेश्वर सरकार ने सहजता और आत्मीयता का परिचय देते हुए धाम के चबूतरे पर बैठकर दूर-दराज से आई अपनी बहनों से राखी बंधवाई। कलाई पर रक्षासूत्र बांधने के बाद बहनों ने बागेश्वर बाबा की लंबी उम्र, उत्तम स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की ईश्वर से कामना की। राखी बांधने के उपरांत सभी बहनों ने बागेश्वर सरकार से आशीर्वाद प्राप्त किया, वहीं महाराज श्री ने भी भाई का फर्ज निभाते हुए सभी बहनों को स्नेहपूर्वक विशेष उपहार भेंट किए।

देश-विदेश से धाम पहुंचीं बहनें
बागेश्वर सरकार को भाई मानने वाली बहनों का उत्साह देखते ही बनता था। क्या मध्य प्रदेश और क्या ओडिशा या अन्य राज्य, महाराज श्री को राखी बांधने के लिए धाम में जनसैलाब उमड़ पड़ा। उड़ीसा से आई बहनें: “हम हर साल इस दिन का इंतजार करते हैं। बागेश्वर सरकार को राखी बांधकर हमें बेहद आत्मिक शांति और सुरक्षा का अहसास होता है। वे हम सभी के बड़े भाई की तरह हैं।” वंशिका (श्रद्धालु बहन): “बाबा जी की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधना हमारे लिए बहुत सौभाग्य की बात है। हमने उनकी लंबी उम्र और हमेशा हमारे सिर पर उनका आशीर्वाद बना रहे, यही प्रार्थना की है।”

Check Also

Chandausi Crime: 6 माह की बछिया के साथ कथित कुकर्म, फिर हत्या का आरोप; घटना से इलाके में आक्रोश

डीडीयू नगर. मुगलसराय क्षेत्र के चंदासी वार्ड नंबर 14 में करीब छह माह की एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *