डंकी रूट के जरिए कबूतरबाजी, धर्मशाला में NIA की रेड

हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की टीम ने शुक्रवार को अचानक एक शख्स के आवास पर दबिश दी. एनआईए ने करीब 32 साल के सनी नाम के एक आरोपी शख्स को हिरासत में लिया है. आरोपी सनी के खिलाफ मामला डंकी रूट के जरिए कबूतरबाजी करवाने का है.

जानकारी के मुताबिक, पंजाब के किसी थाने में आरोपी के खिलाफ डंकी रूट के जरिए लोगों को गुमराह करने और अमेरिका भेजने का आरोप था. आज उन्हीं आरोपों की जांच पड़ताल करने NIA चंडीगढ़ की टीम पहुंची.

NIA की टीम ने की जांच
NIA चंडीगढ़ की टीम इंस्पेक्टर परमजीत की अगुवाई में 5 अन्य अधिकारियों और धर्मशाला पुलिस के मुलाजिमों के सहयोग से धर्मशाला पहुंची. फिर टीम आरोपी की कोठी पर पहुंची जोकि नौरोजी रोड वार्ड नंबर चार में बनी हुई थी. टीम ने आरोपी सनी की कोठी पर सुबह 5 बजे दबिश दी. सुबह 5 बजे दबिश देने के बाद करीब 12 बजे तक छानबीन की गई. छानबीन के बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया गया.

छानबीन में क्या-क्या मिला?
छानबीन के बाद टीम को आरोपी सनी के पास से कुछ जरूरी कागजात भी मिले हैं. टीम ने इन कागजात को अपने कब्जे में ले लिया है. टीम अब जानकारी हासिल करने के बाद मौके से निकल चुकी है और बहुत जल्दी स्थानीय पुलिस के सहयोग से जरूरी कानूनी कार्रवाई को अमल में लाने के बाद आरोपी को अपने साथ लेकर चंडीगढ़ रवाना हो जाएगी.

इस बात की पुष्टि ASP अदिति सिंह ने की है, उन्होंने बताया कि NIA ने पुख्ता जानकारी जुटा कर ही इस घटनाक्रम को अंजाम तक पहुंचाया है. अब NIA ये जानने का प्रयास करेगी कि आखिरकार ये सनी कौन है? क्या करता है? कबूतरबाजी के मामले में इसका दूसरा राजदार और कौन था या है, इतना ही नहीं NIA इस मामले की हर एंगल से जांच करेगी और अहम जानकारी हासिल करेगी.

Check Also

MP Fake Passport Network: डबरा के बाद भोपाल में 40 संदिग्ध पासपोर्ट मिले, बांग्लादेशी कनेक्शन की जांच से मचा हड़कंप

भोपाल। मध्यप्रदेश में फर्जी दस्तावेजों के जरिए पासपोर्ट बनवाने वाले नेटवर्क की जांच में भोपाल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *