PM मोदी आज देंगे मध्य प्रदेश को 13 आधुनिक रेलवे स्टेशनों की सौगात, अमृत भारत योजना के तहत होगा लोकार्पण

MP News: मध्य प्रदेश के रेल यात्रियों के लिए 17 जुलाई का दिन बहुत ही अहम रहने वाला है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत प्रदेश के 13 नए स्वरूप में विकसित रेलवे स्टेशनों का लोकार्पण करेंगे.

इन स्टेशनों को आधुनिक, सुरक्षित और यात्री-केंद्रित सुविधाओं से लैस किया गया है. ‘विरासत भी, विकास भी’ की अवधारणा पर विकसित किए गए इन स्टेशनों में स्थानीय संस्कृति, इतिहास और वास्तुकला पर विशेष जोर देकर शामिल किया गया है.

देशभर के 75 रेलवे स्‍टेशनों का होगा उद्घाटन
इसी कार्यक्रम के दौरान देशभर में आधुनिक सुविधाओं से लैस 75 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का भी उद्घाटन किया जाएगा. प्रदेश में ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत कुल 80 रेलवे स्टेशनों का करीब 3,000 करोड़ रुपये की लागत से कायाकल्प किया जा रहा है. पहले चरण में तैयार किए गए 13 स्टेशनों को अब यात्रियों के लिए समर्पित किया जाएगा. वहीं देश को आज पहली हाईड्रोजन ट्रेन की सौगात भी मिलने जा रही है.

एमपी के 13 रेलवे स्‍टेशनों का लोकार्पण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्‍य प्रदेश के 13 रेलवे स्‍टेशनों का वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग के माध्‍यम से लोकार्पण करेंगे. इसमें विदिशा, सांची, अशोकनगर, शिवपुरी, ब्योहारी, भिंड, हरपालपुर, छतरपुर, टीकमगढ़, जुन्नारदेव, बालाघाट, छिंदवाड़ा और नैनपुर रेलवे स्‍टेशन शामिल हैं.

2 बजे से लोकार्पण कार्यक्रमों की शुरुआत
भोपाल मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (डीसीएम) सौरभ कटारिया के मुताबिक, 17 जुलाई को दोपहर 2 बजे से लोकार्पण कार्यक्रमों की शुरुआत होगी. इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर 3:40 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मध्य प्रदेश के 13 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे.

Check Also

गोंडा में चोरी के शक में नाबालिगों पर सितम, खंभे से बांधकर पीटा; वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

गोंडा. उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के कर्नलगंज थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *