Breaking News

Raipur: फिल्मी अंदाज में चाकू की नोक पर 10 लाख की लूट, अकाउंटेंट से नकदी से भरा बैग छीनकर लुटेरे फरार

Raipur: राजधानी रायपुर मंगलवार रात लूट की वारदात सामने आई है. जहां शहर से लगे मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने ठेकेदार के अकाउंटेंट को चाकू दिखाकर रोका और करीब 10 लाख रुपये से भरा बैग लूटकर फरार हो गए. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.

चाकू की नोक पर 10 लाख की लूट
जानकारी के मुताबिक, पीड़ित सागर डेहरिया एक ठेकेदार के यहां अकाउंटेंट है. मंगलवार रात वह सेरीखेड़ी से नया रायपुर की ओर करीब 10 लाख रुपये नकद लेकर जा रहा था. इसी दौरान मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के एक सुनसान मार्ग पर बाइक सवार बदमाशों ने उसका पीछा किया और रास्ता रोक लिया. पीड़ित के मुताबिक, आरोपियों ने चाकू दिखाकर उसे धमकाया और उसके पास मौजूद नकदी से भरा बैग छीन लिया. वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी तेज रफ्तार बाइक से फरार हो गए.

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही मंदिर हसौद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. साथ ही आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं.

प्राथमिक जांच में पुलिस को आशंका है कि बदमाशों को नकदी ले जाने की पहले से जानकारी थी. ऐसे में इस बात की भी जांच की जा रही है कि कहीं वारदात में किसी परिचित या मुखबिर की भूमिका तो नहीं रही. फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा कर रही है.

Check Also

महतारी वंदन योजना में बड़ा खुलासा! बिलासपुर में 542 महिलाएं अपात्र, सरकारी खजाने से गई रकम की अब होगी वसूली

बिलासपुर. महतारी वंदन योजना के तहत सरकारी सहायता लेने वाली महिलाओं की पात्रता की जांच …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *