रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ, 10 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, कितनी बदल गई अयोध्या?

Ayodhya Ram Mandir: आज गुरुवार, 22 जनवरी 2026 को अयोध्या राम मंदिर में रामलला के आगमन के 2 साल पूरे हो गए हैं. 22 जनवरी 2024 को ही राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी. दो सालों में 10 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने रामलला के दर्शन किए. रामलला के दर्शन के लिए सिर्फ देश ही नहीं दुनियाभर में सनातन को मानने वालों की होड़ लगी रही. इन 2 सालों में लगभर सभी जगत के दिग्गजों ने रामलला के दर्शन किए. इसमें कई देशों के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति भी शामिल हैं.

2020 में हुआ था भूमिपूजन
अयोध्या के राम मंदिर को बनाने के लिए हिंदुओं ने काफी संघर्ष किया, जिसमें कई लोगों ने अपनी जान भी गंवा दी. मंदिर के लिए लगभग 500 सालों तक प्रतीक्षा की गई. कई सालों तक तो कोर्ट में मामला चलता रहा, सुप्रीम कोर्ट ने कई सुनवाई को टालते हुए आखिरकर 2019 में राम मंदिर निर्माण का आदेश दे दिया. कोर्ट ने इससे पहले एक नया ट्रस्ट भी गठित करने का आदेश दिया था.

10 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद 5 फरवरी 2020 को श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट अपने अस्तित्व में आया. इसके बाद 5 अगस्त 2020 को राम मंदिर के लिए भूमि पूजन किया गया और 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा की गई. एक अनुमान के मुताबिक 2 सालों में 10 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने रामलला के दर्शन किए.

2 सालों में कितनी बदली अयोध्या?

  • राम मंदिर बनने के बाद अब अयोध्या केवल तीर्थ नहीं, बल्कि व्यवस्थित धार्मिक नगरी बन चुकी है. दो सालों में आधुनिक अस्पताल, हाईक्लास एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन तक बदल गए हैं.
  • इसके अलावा 100 फीट चौड़ा राम जन्मभूमि पथ, सुव्यवस्थित दर्शन मार्ग, एलईडी स्क्रीन से सूचना प्रसारण, स्थायी कैनोपी, शुद्ध पेयजल, स्वच्छ शौचालय, दिव्यांगों के लिए व्हीलचेयर सुविधा, जूता-चप्पल और सामान रखने के लिए लॉकर और 25 हजार लोगों की क्षमता वाला तीर्थयात्री सुविधा केंद्र भी बनाया गया है.

Check Also

ludhiana-religious-conversion-allegations-dowry-harassment-claims-also-reported

ससुराल में पहली रात दुल्हन को पुल में डुबो कराया धर्म परिवर्तन, विरोध पर पिता को इतना पीटा की हालत गंभीर

धर्म परिवर्तन और दहेज का विरोध करने पर लड़की के मायके वालों पर हमला किया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *