ठंडे बस्ते में गई Shahid Kapoor की ‘छत्रपति शिवाजी महाराज’ बायोपिक, डायरेक्टर ने जाहिर की नाराजगी…

बॉलीवुड में ऐतिहासिक किरदारों और बायोपिक्स का हमेशा से एक खास स्थान रहा है. ऐसे में जब डायरेक्टर अमित राय (Amit Rai) के निर्देशन में छत्रपति शिवाजी महाराज पर बन रही फिल्म में एक्टर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) के होने की खबरें सामने आईं थी. इस फिल्म के ऐलान के बाद से इतिहास और सिनेमा प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला था. लेकिन अब यह बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट रद्द कर दिया गया है.

निर्देशक ने जाहिर की अपनी नाराजगी
बता दें कि अपने एक इंटरव्यू में डायरेक्टर अमित राय (Amit Rai) ने पुष्टि किया है कि यह फिल्म अब नहीं बनेगी. उन्होंने कहा, ‘सिस्टम बहुत ही क्रूर है. आपने 180 करोड़ रुपए की फिल्म ‘ओएमजी 2′ बना दी, फिर भी वो काफी नहीं है. ऐसे सिस्टम में एक निर्देशक कैसे काम करे जहां कास्टिंग, प्रोडक्शन, स्टार्स और मैनेजमेंट का दबाव हर जगह है?’

डायरेक्टर अमित राय (Amit Rai) ने कहा कि एक कलाकार किसी कहानी को 5 साल तक अपने दिल में रखता है, लेकिन किसी और को उसे नकारने में बस 5 मिनट लगते हैं. एक्टर वही करेगा जो बॉक्स ऑफिस पर चल रहा हो. बहुत कम एक्टर ईमानदारी से बात करते हैं. कई बार वे ऐसी फिल्मों से दूर रहते हैं, जो समाज का सच्चा चेहरा दिखाने की कोशिश करते हैं और उसकी बजाय लव स्टोरी करना पसंद करते हैं.’

अब खुद बनाएंगे अगली फिल्म
रिपोर्ट्स के अनुसार, अब अमित राय (Amit Rai) ने फैसला लिया है कि वह अपनी अगली फिल्म खुद प्रोड्यूस करेंगे. इस प्रोजेक्ट में उनके साथ जुड़ रहे हैं, माटे हर्बा (हंगेरियन सिनेमैटोग्राफर) और आइजैक हैमन (मशहूर एक्शन व मोशन-कैप्चर स्पेशलिस्ट). अमित राय (Amit Rai) ने ये भी खुलासा किया कि उनकी अगली फिल्म में पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) भी नजर आएंगे, जो पहले ‘ओएमजी 2’ में उनके साथ काम कर चुके हैं.

Check Also

Ramayana OTT Deal: थिएटर के बाद JioHotstar पर आएगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, घर बैठे देखने के लिए देने होंगे पैसे!

Jio Mega Deal Update: रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म रामायण को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *