Breaking News

पोटाकेबिन में छात्रा की मौत के मामले ने पकड़ा तूल, जिला प्रशासन के अलावा कांग्रेस ने किया जांच समिति का गठन…

बीजापुर। आवापल्ली (चिन्तकोंटा) कन्या आवासीय विद्यालय में बीते दिनों हुई छात्रा की मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है. इस मामले में जिला प्रशासन ने चार सदस्यीय टीम का गठन कर पांच दिन में जांच रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया है. वहीं पर कांग्रेस ने भी सात सदस्यीय जांच समिति बनाई है.

दरअसल, आवासीय विद्यालय में 6वीं कक्षा मेंं अध्ययनरत् छात्रा कुमारी नागमणी पिता भीमा की 15 दिसंबर को ईलाज के दौरान मौत हो गई थी. इस पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज ने जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष कमलेश कारम के संयोजकत्व में छह सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है. समिति में जनपद पंचायत सदस्य मनोज अवलम, सरस्वती वासम व वरिष्ठ इंका नेत्री रत्ना सोढ़ी के अलावा इंका नेता राजेश वासम को शामिल किया गया है.

वहीं दूसरी ओर कलेक्टर ने जांच के लिए चार सदस्यीय जिला स्तरीय समिति का गठन किया गया है. अनुविभागीय अधिकारी राजस्व उसूर के संयोजकत्व विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी उसूर में विकसखण्ड चिकित्सा अधिकारी उसूर एवं खण्ड स्त्रोत समन्वयक विकासखण्ड उसूर को सदस्य नियुक्त किया गया है. समिति को पांच दिन के भीतर जाँच रिपोर्ट का आदेश किया है.

अब प्रदेश कांग्रेस व जिला कलेक्टर दोनों ओर से बनाये गये जाँच दल किस प्रकार से मौके पर जाकर इस मामले पर जाँच करंगे और रिपोर्ट किस प्रकार से तैयार किया जायेगा व प्रशासन की ओर से मामले पर किसी प्रकार की कार्रवाई देखने को मिलेगी या जाँच महज खानापूर्ति रहेगा यह देखने वाली बात होगी?

Check Also

महतारी वंदन योजना में बड़ा खुलासा! बिलासपुर में 542 महिलाएं अपात्र, सरकारी खजाने से गई रकम की अब होगी वसूली

बिलासपुर. महतारी वंदन योजना के तहत सरकारी सहायता लेने वाली महिलाओं की पात्रता की जांच …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *