Emraan Hashmi हुए डेंगू के शिकार, फिल्म OG की शूटिंग से लिया ब्रेक…

बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी को लेकर एक बूरी खबर सामने आ रही है. खबर है कि एक्टर ने अपकमिंग साउथ फिल्म ओजी (OG) की शूटिंग से ब्रेक ले लिया है. दरअसल उनकी तबियत खराब हो गई है. देश में बढ़ते कोरोना के मामलों के बीच इमरान हाशमी को डेंगू हो गया है.

इमरान हाशमी जल्द ही फिल्म ओजी (OG) में आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण के साथ नजर आने वाले हैं. मुंबई के गोरेगांव में आरे कॉलोनी में शूटिंग के दौरान अचानक इमरान हाशमी की तबीयत बिगड़ गई. उन्होंने अस्थायी तौर पर फिल्म की शूटिंग से ब्रेक ले लिया है.

बता दें कि इमरान हाशमी को डेंगू होने के बाद अब वो घर पर आराम कर रहे हैं. फिल्म के प्रोडक्शन के एक सूत्र ने बताया कि एक्टर ठीक हो रहे हैं और जल्द ही फिल्म की शूटिंग जल्द ही दोबारा से शुरू कर सकते हैं. लेकिन फिलहाल एक्टर ने अपने हेल्थ को लेकर कोई जानकारी फैंस के साथ शेयर नहीं किया है. साउथ फिल्म ओजी (OG) से इमरान हाशमी तेलुगु इंडस्ट्री में अपना डेब्यू करने जा रहे हैं. ये फिल्म 25 सितंबर को दुनियाभर में रिलीज होगी.

Check Also

2.7 करोड़ YouTube सब्सक्राइबर्स भी नहीं दिला सके जीत! पवन साहू की पत्नी सरपंच चुनाव में तीसरे नंबर पर

Rajasthan Panchayat Election Results 2026: राजस्थान के कुछ इलाकों में पंचायत चुनाव संपन्न हो चुके …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *