Breaking News

‘जंतर-मंतर से दूर रहें छात्र, नहीं तो…’, दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को दी चेतावनी

Students Teachers Warned Legal Action: दिल्ली के जंतर-मंतर में इन दिनों शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और नीट पेपर लीक को लेकर प्रदर्शन हो रहा है. जिसमें देशभर के छात्र और अभिभावक शामिल हुए हैं. इसी बीच दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) ने अपने छात्रों से अपील की है कि वे जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध-प्रदर्शनों से दूरी बनाकर रहें. इतना ही नहीं, विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा कि अगर कोई गैरकानूनी सभा या प्रदर्शन में शामिल होते पाया गया, तो उसके ऊपर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है.

दिल्ली यूनिवर्सिटी का कहना है कि इसका असर छात्रों की पढ़ाई और भविष्य के करियर पर भी पड़ सकता है. हमारे लिए छात्रों और शिक्षकों की सुरक्षा सबसे अधिक जरूरी है. इस तरह की सभाओं में भाग लेने से छात्रों की व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरा हो सकता है और उनकी व्यावसायिक अवसरों पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ सकता है. इसलिए छात्र और शिक्षक जंतर-मंतर से दूर रहें और अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता दें.

अफवाहों पर ध्यान देने से बचें
इसके अलावा विश्वविद्यालय ने छात्रों से अपील करते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं हे और भरोसा करने से बचें. कुछ लोग माहौल को खराब करने का प्रयास कर रहे हैं. इसके लिए भ्रामक पोस्ट की मदद ले रहे.

20 जून से शुरू हुआ था प्रदर्शन
यूनिवर्सिटी ने छात्रों और शिक्षकों को उस समय चेतावनी दी है. जब कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने देशभर में शुक्रवार को शांति प्रदर्शन करने की अपील की है. बता दें, यह आंदोलन 20 जून से शुरू हुआ था, जो अभी भी जारी है. वहीं सोनम वांगचुक ने भूख हड़ताल शुरू कर दी थी. शुक्रवार की रात को पीएम मोदी की अपील के बाद भूख हड़ताल खत्म कर दी है. लेकिन अभी भी प्रदर्शनकारी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा लेने के लिए प्रदर्शन जारी रखे हैं.

Check Also

देवघर पहुंची गुजरात पुलिस की टीम, BRICS सम्मेलन को बम से उड़ाने की धमकी मामले में युवक हिरासत में

देवघर। BRICS सम्मेलन और गुजरात के गांधीनगर स्थित सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *