Suspicion of murder: अरपा नदी में मिला अज्ञात व्यक्ति का कटा हुआ हाथ, बेलगहना क्षेत्र में फैली सनसनी

बिलासपुर जिले के बेलगहना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब अरपा नदी के पुल के नीचे (Suspicion of murder) एक अज्ञात व्यक्ति का कटा हुआ हाथ पानी में तैरता हुआ पाया गया। स्थानीय ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची बेलगहना चौकी पुलिस ने तत्काल मोर्चा संभाला और इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू की।

डॉग स्क्वायड के साथ जांच में जुटी पुलिस, Suspicion of murder
घटना की गंभीरता और किसी जघन्य हत्याकांड की आशंका को देखते हुए मौके पर डॉग स्क्वायड की टीम को भी बुलाया गया, जिसने आसपास के किनारों पर साक्ष्य जुटाने की कोशिश की। पुलिस ने बरामद मानव अंग को कब्जे में लेकर फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है और आसपास के सभी थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाली जा रही है ताकि मृतक की पहचान हो सके। फिलहाल, यह हाथ नदी में कहां से बहकर आया और यह हत्या का मामला है या कुछ और, इन तमाम पहलुओं पर पुलिस गहनता से तफ्तीश कर रही हैँ

Check Also

कांग्रेस शासनकाल में मलाई खाने वाले अफसरों को भाजपा सरकार में भी मलाई दार पदों पर बिठाया गया

रायपुर: प्रदेश के पुलिस महकमे के अफसरों के तबादले में कांग्रेस शासनकाल में मलाई खाने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *