राजनांदगांव : जिले से बेहद संवेदनशील और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक 3 वर्षीय मासूम बालक के साथ अमानवीय कृत्य (दुष्कर्म) की वारदात को अंजाम दिया गया है. घटना के बाद से पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल है. हालांकि, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
सूनेपन का फायदा उठाकर वारदात को दिया अंजाम
राजनादगांव एएसपी कीर्तन राठौर ने बताया है कि आरोपी युवक ने मासूम को अकेला पाकर मासूम के साथ इस घिनौनी और अमानवीय हरकत को अंजाम दिया. वारदात के बाद मासूम की हालत बिगड़ती देख आरोपी मौके से फरार हो गया था. परिजनों को जब इस बात की भनक लगी, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई. पीड़ित बच्चे को तुरंत मेडिकल कालेज अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उसका उपचार जारी है.
आरोपी सलाखों के पीछे
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर तत्काल 4-CHL, 137(2)-BNS, 64(1)-BNS, 65(1)-BNS की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. फरार आरोपी की तलाश के लिए टीम गठित की गई और मुखबिरों की सूचना पर घेराबंदी कर आरोपी युवक को धर दबोचा गया. यह घटना एक बार फिर बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है. शासन- प्रशासन से लेकर आम जनता तक, हर कोई इस कृत्य की कड़े शब्दों में निंदा कर रहा है.
INDIA WRITERS Voices of India, Words That Matter