‘जंग खत्म होने के बेहद करीब, डील करना चाहता है ईरान’, ट्रंप ने जीत का दावा करते हुए होर्मुज पर लगाया नेवी ब्लॉकेड

US-Iran Tension: मिडिल ईस्ट में चल रही जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि अब जंग खत्म होने के बेहद करीब हैं. ईरान डील करना चाहता है. उन्होंने यह भी दावा किया कि अगर मैं अभी सबकुछ छोड़ दूं, तो भी ईरान को फिर से बनाने में करीब 20 साल लग जाएंगे. शांति वार्ता को लेकर कहा कि देखते हैं क्या होता है? इस दौरान ट्रंप ने पाकिस्तान की जमकर तारीफ की और सेना प्रमुख आसिम मुनीर को फैंटास्टिक बताया. पाकिस्तान के इस्लामाबाद में ही अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता का आयोजन किया गया. हालांकि यह वार्ता फेल रही. इसके बावजूद ट्रंप मुनीर की तारीफ करते नजर आ रहे हैं.

ट्रंप का यह बयान उस दौरान आया है, जब अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता को लेकर चर्चा चल रही है. पाकिस्तान में ही दोबारा शांति वार्ता के लिए बातचीत होने की संभावना है, लेकिन अभी तक इसको लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. ट्रंप ने अपने इंटरव्यू के दौरान कहा कि अगर अमेरिका ने ईरान के ऊपर यह कार्रवाई नहीं की होती, तो आज उसके पास परमाणु हथियार होता. अगर हस्तक्षेप नहीं गया होता, तो आज ईरान न्यूक्लियर पावर बन चुका होता.

अमेरिका ने होर्मुज में लगाई नेवी
ट्रंप ने अपने इस इंटरव्यू के दौरान कहा कि हम जंग खत्म करने के बेहद करीब हैं. इस्लामाबाद में एक बार फिर नए दौर की वार्ता शुरू हो सकती है. क्योंकि ईरान डील करना चाहता है. इस्लामाबाद में हुई चर्चा को लेकर ट्रंप ने कहा कि 21 घंटे चली लंबी वार्ता बिना किसी ठोस समझौते पर खत्म हो गई. ईरान परमाणु कार्यक्रम छोड़ने को राजी नहीं हुआ, तो उपराष्ट्रपति जेडी वेंस बातचीत से बाहर निकल गए. जब बातचीत फेल हो गई तो अमेरिका ने दबाव बढ़ाने के लिए होर्मुज स्ट्रेट के आसपास नेवी ब्लॉकेड लगा दिया. जिसका असर तेल सप्लाई पर देखने को मिल रहा है.

वैश्विक बाजार में तेल को लेकर चिंता
अमेरिकी नेवी ब्लॉकेड की वजह से दुनियाभर में तेल की कीमतों पर असर देखने को मिल रहा है. वैश्विक बाजार में तेल को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं. अभी भी तेल की कीमत करीब 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर है. अगर बातचीत बन जाती है, तो तेल की कीमतों पर भारी गिरावट देखने को मिल सकती है. फिलहाल, होर्मुज पर कब्जा के लिए दोनों देशों के बीच तनाव बना हुआ है.

Check Also

शांति वार्ता के बीच फिर भड़का तनाव, ईरान ने बहरीन-कुवैत में अमेरिकी ठिकानों को बनाया निशाना

US-Iran War: अमेरिका और ईरान के बीच चल रही शांति वार्ता को लेकर हर कोई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *