Warning of Agitation: ठाकुर राम सिंह के समर्थन में उतरे कालीचरण महाराज, FIR के विरोध में दी बड़े आंदोलन की चेतावनी

ठाकुर राम सिंह के विरुद्ध एक विशेष समुदाय द्वारा की जा रही लगातार FIR की मांग ने अब तूल पकड़ लिया है, (Warning of Agitation) जिसके विरोध में प्रसिद्ध धर्मगुरु कालीपुत्र कालीचरण महाराज खुलकर मैदान में आ गए हैं। ठाकुर राम सिंह का पक्ष लेते हुए कालीचरण महाराज ने स्पष्ट रूप से कहा कि राम सिंह सदैव हिंदू हितों की रक्षा और समाज की भलाई की बात करते रहे हैं, इसलिए यह समस्त हिंदू समाज का दायित्व है कि वे उनके साथ मजबूती से खड़े हों।

द्वेषपूर्ण कार्रवाई के खिलाफ फूंकेंगे बिगुल…. (Warning of Agitation)
पुलिस प्रशासन को कड़ा संदेश देते हुए महाराज ने आरोप लगाया कि यह पूरी प्रक्रिया एक सोची-समझी साजिश के तहत द्वेषपूर्ण भावना से की जा रही है, ताकि जनहित में आवाज उठाने वालों को दबाया जा सके। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया है कि राम सिंह के खिलाफ की जा रही इन निराधार कार्रवाइयों को तुरंत रोका जाए। कालीचरण महाराज ने चेतावनी भरे लहजे में यह भी साफ कर दिया कि यदि प्रशासन ने जल्द ही इन मुकदमों और FIR को वापस नहीं लिया, तो वे स्वयं हजारों की संख्या में समर्थकों के साथ सड़कों पर उतरकर उग्र प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

Check Also

LPG Crisis: रायपुर में LPG सिलेंडर को लेकर हाहाकार, ज्यादा बुकिंग से ऑनलाइन सिस्टम ठप, प्रशासन ने जब्त किए 741 सिलेंडर

LPG Crisis: रायपुर में LPG सिलेंडर को लेकर हाहाकार मच गया है. हर दिन 3 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *