Breaking News

पल भर में उजड़ गई दुनिया, तालाब में डूबने से सगे भाइयों और बहन की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

प्रतापगढ़। जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां तालाब में डूबने से तीन सगे भाइयों और बहन की मौत हो गई। घटना से परिनजों में कोहराम मच गया। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

नहाने गए थे तीनों भाई-बहन
यह पूरा मामला जिले के कंधई थाना क्षेत्र का है। जहां सोमवार दोपहर शाल्हीपुर कंजास गांव में घर के सामने स्थित तालाब में डूबने से तीन सगे भाई-बहनों की दर्दनाक मौत हो गई। तीनों बच्चे मृतक रानी (11 वर्ष), मोहित (9 वर्ष) और रोहित (7 वर्ष) तालाब के पास ही रहते थे। तीनों हमेशा नहाने के लिए हमेशा तालाब जाते थे। आज भी भाई बहन नहाने गए थे लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी वे वापस नहीं लौटे तो परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई।

पूरे मामले की छानबीन जारी
परिजन दौड़ते हुए तालाब की ओर गए और शोर मचाना शुरू किया। मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और उन्हीं में से कुछ लोगों ने तालाब में छानबीन की। इस दौरान तीन बच्चों को बाहर निकाला गया लेकिन तब-तक उनकी मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पूरे मामले की छानबीन जारी है।

Check Also

देवघर पहुंची गुजरात पुलिस की टीम, BRICS सम्मेलन को बम से उड़ाने की धमकी मामले में युवक हिरासत में

देवघर। BRICS सम्मेलन और गुजरात के गांधीनगर स्थित सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *