IGKV में दूसरी काउंसलिंग के बाद भी 667 सीटें खाली: BSC में अब 12वीं पास सीधे अप्लाई कर सकेंगे, मेरिट के आधार पर होगा एडमिशन

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) के अंतर्गत संचालित शासकीय और निजी कृषि महाविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के बीएससी कृषि (ऑनर्स) पाठ्यक्रम में द्वितीय चरण की स्पॉट काउंसलिंग के बाद भी 667 सीटें खाली हैं।

अब इन रिक्त सीटों पर 12वीं परीक्षा के अंकों के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। 12वीं पास स्टूडेंट 26 जुलाई की रात 11:30 बजे तक विश्वविद्यालय की वेबसाइट https://igkv.ac.in पर आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित तिथि तक पंजीयन करने वाले अभ्यर्थियों को मेरिट लिस्ट के अनुसार प्रवेश दिया जाएगा।

सीटों का आंकड़ा:

  • कुल सीटें: 2015
  • अब तक भरे गए प्रवेश: 1348
  • रिक्त सीटें: 667

स्पॉट काउंसलिंग का आखिरी दिन

द्वितीय चरण की स्पॉट काउंसलिंग 22 से 23 जुलाई तक चल रही है। इस दौरान दस्तावेजों की जांच के बाद पात्र छात्रों को तत्काल फीस जमा कर प्रवेश दिया जा रहा है। 25 जुलाई को सीटों का कन्वर्जन होगा, जिसमें बची हुई सीटों को अन्य श्रेणियों में बदला जाएगा। इसके लिए छात्रों को 25 जुलाई को कृषि महाविद्यालय रायपुर में उपस्थित होना होगा।

मेरिट लिस्ट 30 जुलाई को होगी जारी

  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 26 जुलाई
  • फीस भुगतान में विफल छात्रों के लिए दोबारा अवसर: 27 जुलाई
  • दस्तावेज सत्यापन (ऑफलाइन): 28 और 29 जुलाई
  • मेरिट सूची जारी: 30 जुलाई
  • सीट आवंटन और प्रवेश: 31 जुलाई से 2 अगस्त

Check Also

आज की ताजा खबर

एक तरफ खबर ये है कि अगर आपका घरेलू बिजली का बिल दो हजार रुपए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *