प्रश्न पत्र में विवादित सवाल, ‘कुत्ते का क्या नाम है’? विकल्पों में ‘राम’ पर मचा बवाल, जिला शिक्षा अधिकारी को नोटिस

Mahasamund News: महासमुंद शिक्षा विभाग का विवदास्पद कारनामा सामने आया है. शासकीय स्कूलों में कक्षा चौथी के अर्ध वार्षिक परीक्षा के अंग्रेजी के प्रश्नपत्र में शिक्षा विभाग ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला सवाल पूछा है.

वस्तुनिष्ठ सवाल में मोना के कुत्ते का क्या नाम है पूछा गया और चार विकल्पों में राम का भी नाम दिया है. कुत्ते के नाम पर सवाल- जवाब में राम का नाम आने पर विश्व हिन्दू परिषद भड़क उठा है. वहीं शिक्षा विभाग के आला अधिकारी सारा दोष प्रिंटिंग प्रेस पर थोपते हुवे किसी को ठेस पहुंचने पर क्षमा याचना मांग रहे है.

‘मोना के कुत्ते का क्या नाम है’? विकल्पों में ‘राम’ का नाम,
महासमुंद के शासकीय विद्यालयों मे अर्ध वार्षिक परीक्षा संचालित हो रही है. 7 जनवरी को कक्षा चौथी का अंग्रेजी का प्रश्नपत्र था. जिसमें पहला प्रश्न था कि what is the name of Mona,s dog? जवाब के चार विकल्प में a- Bala , b- No one is mentioned, c- Sheru , d- Ram लिखा था. जिसे लेकर हिन्दू संगठन आक्रोशित हो गये. इसके बाद बवाल मच गया.

वहीं जिला शिक्षा अधिकारी का कहना है कि जो पेपर छपा है वो हमारे विभाग द्वारा नहीं बनाया गया है. हम लोगों ने जो पेपर बनाया था वो छपा नहीं है. प्रिंटिंग वाले को नोटिस जारी कर पूछा गया है कि वो ये पेपर कैसे छापा. अगर इससे किसी की भावना आहत हुई है तो क्षमा मांगता हूं.

जिला शिक्षा अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी
वहीं इस मामले को लेकर लोक शिक्षण संचालनालय ने महासमुंद जिला शिक्षा अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. डीईओ को तत्काल लिखित में जवाब देने आदेश दिया गया है.

जांच समिति का हुआ गठन
इस मामले को लेकर NSUI रायपुर ने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा. इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी हिमांशु भारतीय ने इसे विभागीय त्रुटि स्वीकार करते हुए कहा कि शिक्षा विभाग से गलती हुई है.

उन्होंने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच के लिए एक समिति गठित की जा रही है, जो 7 दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी. रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

Check Also

Kanker News: 9 माह की गर्भवती नवविवाहिता की मौत से सनसनी, मायके पक्ष ने पति-सास पर लगाए दहेज प्रताड़ना के आरोप

पखांजूर। छत्तीसगढ़ के पखांजूर थाना क्षेत्र के PV-39 इंद्रप्रस्थ गांव में 9 माह की गर्भवती …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *