Breaking News

रफ्तार ने रोकी सांसेंः भाई-बहन और जीजा को पिकअप ने मारी ठोकर, तीनों की मौके पर मौत, मंजर देख सहम उठे लोग

मैनपुरी. एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. जहां तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार भाई-बहन और जीजा को अपनी चपेट में ले लिया. घटना में तीनों की मौके पर मौत हो गई. हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा. पुलिस घटना की जांच में जुट गई है.

बता दें कि घटना थाना कोतवाली क्षेत्र के शीतला माता मंदिर के पास उस वक्त घटी, जब भाई-बहन और जीजा बाइक पर सवार होकर अंत्येष्टि में शामिल होने जा रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप ने ठोकर मार दी. हादसा इतना भयानक था कि तीनों की मौके पर ही जान चली गई. हादसा होता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी.

जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों की लाश को पीएम के लिए भेजा. मृतकों की पहचान धर्मेंद्र सिंह, पत्नी बेबी और साला संजय सिंह के रूप में हुई है. पुलिस फरार पिकअप चालक की तलाश में जुट गई है. शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात कही जा रही है.

Check Also

West Bengal Bypoll: सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की हत्या के बाद BJP का बड़ा दांव, मां हसीरानी रथ को नंदीग्राम से टिकट

west bengal bypoll: भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल की दो सीटों पर होने वाले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *