PM मोदी ने किया भिलाई की साक्षी पांडे को फोन, कहा – आपके नवाचार और विचार हैं सराहनीय, बढ़ाया हौसला

CG News: नई दिल्ली में 9 से 12 जनवरी 2026 तक आयोजित विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026 युवाओं को देश के विकास एजेंडे के केंद्र में लाने की एक अहम पहल साबित हो रहा है. इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के भिलाई की साक्षी पांडे ने भाग लेकर प्रदेश का गौरव बढ़ाया. खास बात यह रही कि छत्तीसगढ़ से वह एकमात्र प्रतिभागी थीं, जिन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने अपना प्रस्ताव और प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया.

बता दें कि माई भारत प्लेटफॉर्म के माध्यम से आयोजित इस कार्यक्रम में देशभर से 50 लाख से अधिक युवाओं ने क्विज़, निबंध और स्टेट चैंपियनशिप के जरिए हिस्सा लिया. इनमें से 3,000 प्रतिभागियों को नई दिल्ली बुलाया गया, जबकि 25 युवाओं को प्रधानमंत्री के सामने 10 प्रमुख विषयों पर अपने सुझाव रखने का अवसर मिला.

इन विषयों में लोकतंत्र में युवाओं की भूमिका, महिला-नेतृत्व वाला विकास, स्टार्टअप इकोसिस्टम, आत्मनिर्भर भारत, सतत एवं हरित विकास, स्मार्ट कृषि, सांस्कृतिक कूटनीति और भविष्य के लिए तैयार कार्यबल जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे शामिल रहे.

PM मोदी ने किया भिलाई की साक्षी पांडे को फोन
साक्षी पांडे ने बिल्डिंग सस्टेनेबल एंड ग्रीन विकसित भारत विषय पर अपने विचार साझा किए. उन्होंने बताया कि इतने बड़े नेता के सामने बोलना पहले थोड़ा डराने वाला था, लेकिन इस मंच ने उनकी आवाज को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचा दिया। साक्षी ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने सभी प्रतिभागियों के विचारों को ध्यान से सुना, सुझाव दिए और मिशन लाइफ जैसी पहलों की विस्तृत जानकारी भी साझा की. प्रेजेंटेशन को लेकर आज दोपहर 1:30 बजे स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साक्षी पांडे से फोन पर बातचीत कर उनके विचारों की सराहना की.

बढ़ाया हौसला
महिला विकास सहित कई नवाचारों पर प्रधानमंत्री ने संतोष जताया. साक्षी की यह उपलब्धि न केवल भिलाई बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है.

Check Also

CG High Court: नक्सल इलाके में तैनात जवानों के ‘आउट ऑफ़ टर्न’ प्रमोशन का मामला, हाई कोर्ट ने DGP को दिया दो महीने का समय

CG News: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने नक्सल प्रभावित क्षेत्र में हुए बड़े एंटी नक्सल ऑपरेशन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *