सोफिया कुरैशी मामले में मंत्री विजय शाह ने फिर मांगी माफी, बोले- मैंने सबक लिया है, SC में 9 फरवरी को होनी है सुनवाई

MP News: कर्नल सोफिया कुरैशी (colonel sofiya qureshi) पर विवादित टिप्पणी मामले में कैबिनेट मंत्री विजय शाह (Vijay Shah) ने एक बार फिर माफी मांगी है. सुप्रीम कोर्ट में 9 फरवरी 2026 को सुनवाई होनी है, इससे पहले ही उन्होंने माफी मांग ली है. इंदौर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मैंने सबक लिया है जिम्मेदारी मानता हूं. भविष्य में वाणी पर नियंत्रण रहेगा और इसी गलती नहीं होगी.

मंत्री विजय शाह ने क्या कहा?
कर्नल सोफिया कुरैशी मामले में एक बार फिर माफी मांगते हुए कैबिनेट मंत्री विजय शाह ने कहा कि मैंने पहले भी कई बार कहा है. आज फिर दोहरा रहा हूं, मेरा कोई उद्देश्य नहीं था. किसी महिला अधिकारी, भारतीय सेना और समाज किसी वर्ग का अपमान निसंदेह मेरे शब्द, मेरी भावना के अनुरूप नहीं थे. देशभक्ति की उत्साह भावना और आवेश में निकले थे.

उन्होंने आगे कहा कि गलती की पीछे की भावना को अवश्य देखा जाना चाहिए. मेरी कोई दुर्भावना भी नहीं थी, मैं आज भी क्षमा याचना कर रहा हूं. मेरे लिए अत्यंत पीड़ा दायक है कि मेरी छोटी-सी त्रुटि से विवाद उत्पन्न हुआ. भारतीय सेवा के प्रति मेरे मन में सदैव सम्मान रहा है, वह हमेशा रहेगा.

‘भविष्य में वाणी पर नियंत्रण रहेगा’
कैबिनेट मंत्री विजय शाह ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में रहते हुए शब्दों की मर्यादा जरूरी है, इस घटना से मैने आत्म मंथन किया है. मैंने सबक लिया है जिम्मेदारी मानता हूं. भविष्य में वाणी पर नियंत्रण रहेगा और इसी गलती नहीं होगी. एक बार पुनः इस प्रकरण से आहत नागरिकों से और भारतीय सेना से में माफी मांगता हूं.

Check Also

Rewa Gujarat Hostage Case: गुजरात में रीवा के दो मजदूरों को 8 दिन बंधक रखने का आरोप, सरिया-लाठी से पिटाई का दावा

Rewa Gujarat Hostage Case: मध्यप्रदेश के रीवा से गुजरात काम करने गए दो कर्मचारियों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *