MP News: MBBS छात्रा की भोपाल में रहस्यमयी हालात में मौत, हॉस्टल में मिली लाश, एसिड की बोतल पड़ी थी

MP News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से MBBS की छात्रा की रहस्यमयी हालात में मौत का मामला सामने आया है. गांधी मेडिकल कॉलेज के एबीबीएस प्रथम वर्ष की छात्रा रोशनी (19 साल) की मौत से हड़कंप मचा हुआ है. वह एक प्राइवेट हॉस्टल में रहती थीं, जहां से उसका शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किया गया था. बताया जा रहा है कि हाल ही में छात्रा पढ़ाई के लिए भोपाल आई थी.

क्या है पूरा मामला?
छात्रा रोशनी आलीराजपुर की रहने वाली थी. उसने पिछले साल यानी अक्टूबर 2025 में MBBS प्रथम वर्ष में प्रवेश लिया था. रिपोर्ट के मुताबिक कुछ समय पहले ही छात्रा आलीराजपुर से वापस आई थी. मंगलवार (10 फरवरी) को सुबह देर तक छात्रा हॉस्टल के कमरे से बाहर नहीं निकली तो उसकी दोस्तों ने आवाज लगाई और उसके मोबाइल पर कॉल किया. रोशनी की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई.

इसके बाद हॉस्टल गार्ड को बुलाया गया और कमरे का दरवाजा तोड़ दिया गया. जब लोग कमरे के अंदर पहुंचे हक्के-बक्के रह गए. रोशनी बाथरूम में बेहोशी की हालात में फर्श पर पड़ी हुई थी. इसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया. बाथरूम में शव के पास से एसिड की बोतल भी मिली.

परिजनों की दी गई सूचना
आलीराजपुर के कट्ठीवाड़ा की रहने वाली रोशनी के पिता किसान हैं. बताया जा रहा है कि फर्स्ट सेमेस्टर के पेपर बिगड़ने से रोशनी तनाव में थी. अभी एग्जाम का रिजल्ट नहीं आया है. पुलिस प्रशासन ने छात्रा के परिजनों को सूचना दे दी है. इसके साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

Check Also

Teenager embraces death: दिल्ली में प्रेमी ने दी जान, खबर मिलते ही बिलासपुर में किशोरी ने लगाया फंदा

प्रेम और बिछड़ने के गम में एक नाबालिग की जिंदगी का दर्दनाक अंत हो गया, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *