FILE PHOTO

CG में आज होगा बड़ा बुल्डोजर एक्शन, 150 मकान और दुकानों को तोड़ेगा नगर निगम का अतिक्रमण दस्ता…

रायपुर/बिलासपुर. नगर निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़े पैमाने पर कार्रवाई शुरू की है. रविवार की सुबह 5 बजे अरपा पार शनिचारी बाजार में निगम का अतिक्रमण दस्ता बुल्डोजर लेकर पहुंचा और चांटीडीह में 75 से अधिक सब्जी दुकानों के चबूतरों को ध्वस्त कर दिया. इसके साथ ही रपटा से अमरैया चौक तक अतिक्रमण कर बनाए गए 20 मकानों और दुकानों को भी तोड़ा गया. इस कार्रवाई का स्थानीय लोगों ने जमकर विरोध किया और पास की शराब दुकान को भी हटाने की मांग की.

बिलासपुर नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण के लिए यह कार्रवाई जरूरी थी. अतिक्रमण हटाने का अभियान सोमवार को भी जारी रहेगा, जिसमें अमरैया चौक से अपोलो अस्पताल तक 150 मकान और दुकानों को तोड़ा जाएगा. निगम आयुक्त अमित कुमार ने कहा, “सब्जी बाजार को पीछे शिफ्ट किया जा रहा है. प्रभावित 75 सब्जी विक्रेताओं को मौके पर ही चबूतरे आवंटित किए गए हैं. वैकल्पिक व्यवस्था भी जल्द की जाएगी.”

हंगामे के बीच कार्रवाई: सुबह 5 बजे शुरू हुई इस कार्रवाई में विक्रेताओं को सामान हटाने का मौका तक नहीं मिला. कई सब्जी विक्रेताओं को पास की खाली जगह पर शिफ्ट किया गया, लेकिन सड़क किनारे दुकान लगाने वालों के लिए कोई स्पष्ट व्यवस्था नहीं होने से वे नाराज हैं. बाजार के पास शराब दुकान के सामने अतिक्रमण को छोड़ने पर भी लोगों ने हंगामा किया.

निगम की सफाई: अतिक्रमण शाखा प्रभारी प्रमिल शर्मा ने बताया, “रपटा से अमरैया चौक तक 75 अतिक्रमण, जिसमें सब्जी दुकानें, गुमटियां और ठेले शामिल हैं, हटाए गए. 20 मकान और दुकानों को भी तोड़ा गया. यह कार्रवाई आज भी जारी रहेगी.” निगम ने दावा किया कि सब्जी विक्रेताओं को बाजार के पीछे दुकान लगाने की अनुमति दी गई है और उनके लिए जल्द स्थायी समाधान निकाला जाएगा.

स्थानीय लोगों का गुस्सा: कार्रवाई के दौरान लोगों ने निगम के रवैये पर सवाल उठाए. उनका कहना है कि बिना पर्याप्त नोटिस और वैकल्पिक व्यवस्था के अचानक बुल्डोजर चलाना अन्यायपूर्ण है. कुछ विक्रेताओं ने कहा, “हमारी रोजी-रोटी छीन ली गई, और शराब दुकान को क्यों नहीं हटाया गया?”

Check Also

corporator-among-two-dead-after-consuming-liquor-in-janjgir-champa-of-chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में शराब पीने से एक पार्षद समेत दो लोगों की मौत, पार्टी करने के बाद बिगड़ गई थी तबीयत

पुलिस ने बताया कि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि दोनों मौतें शराब में कोई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *