रश्मिका-विजय की शादी में कोई सेलेब्रिटी नहीं होगा शामिल, मोबाइल-गिफ्ट्स पर बैन, फोटो-वीडियो के लिए एग्रीमेंट हुआ साइन

Rashmika-Vijay Wedding: साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना अगले सप्ताह शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. यह कपल 26 फरवरी 2026 को उदयपुर में 7 फेरे लेगा. यह इंटीमेट वेडिंग होगी, जिसमें सिर्फ परिवार और खास दोस्तों की मौजूदगी होगी. इस शादी में कोई भी सेलेब्रिटी शामिल नहीं होगी. इसके अलावा जानकारी सामने आई है कि कपल की शादी में मोबाइल और गिफ्ट पर बैन रहेगा. साथ ही फोटो-वीडियो के लिए एग्रीमेंट साइन कराया गया है.

कब है रश्मिका-विजय की शादी?
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा 26 फरवरी को 7 फेरे लेंगे.
जानकारी के मुताबिक शादी से पहले की परंपाएं और फंक्शन 24 फरवरी से शुरू हो जाएंगे.

मोबाइल-गिफ्ट्स पर बैन
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी को लेकर नई जानकारी आई है. जानकारी के मुताबिक रश्मिका और विजय की शादी में बहुत ही कम लोग शामिल होने वाले हैं. इनमें सिर्फ परिवार के लोग खास दोस्त ही शामिल हैं. कपल की शादी में किसी भी सेलेब्रिटी और इंडस्ट्री के लोगों को नहीं बुलाया गया है. वहीं, शादी में फोन और गिफ्ट पर भी बैन रहेगा. रश्मिका और विजय ने अपने ने नोट लिखा है, जिसमें गिफ्ट्स नहीं लेने की बात कही गई है. साथ हीसिर्फ आशीर्वाद देने के लिए कहा है.

फोटो-वीडियो के लिए एग्रीमेंट साइन
जानकारी के मुताबिक कपल की शादी के लिए फोटो और वीडियो रिकॉर्ड करने वाली टीम ने एग्रीमेंट साइन किया है.

कब होगा रिसेप्शन?
बताया जा रहा है कि शादी के बाद कपल एक महीने तक छुट्टी पर रहेंगे. वहीं, 4 मार्च को हैदराबाद में ग्रैंड रिसेप्शन होगा. बता दें कि रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं. वहीं, दोनों की जोड़ी को फैंस बहुत पसंद करते हैं. दोनों ने ‘गीता गोविंदम’ और ‘डियर कोमरेड’ जैसी फिल्मों में साथ काम किया है, जिसे फैंस का खूब प्यार मिला और दोनों की केमिस्ट्री को बहुत पसंद किया गया.

Check Also

पवन सिंह तलाक मामला: कोर्ट नहीं पहुंचे पावर स्टार, इंतजार करती रहीं ज्योति सिंह, जज से कहा- मैं अपने पति के साथ….

Pawan Singh News: भोजपुरी जगत के पावर स्टार पवन सिंह अक्सर किसी न किसी वजह …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *